मनाली, 28 जनवरी। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर सहित मनाली के पर्यटन स्थलों में देर रात से भारी हिमपात हो रहा है। रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रे में भारी हिमपात हो रहा है। सभी दर्रे सदियों के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए पहले ही बंद कर दिए है। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में एक फीट ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटन नगरी में रात भर से बारिश जारी है। घाटी में भी हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है।
हिमपात के चलते लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क कटा गया है। दूसरी ओर रात भर बारिश होने से ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों सोलंगनाला, कोठी, पलचान, रुआड, कुलंग व मझाच सहित समस्त उझी घाटी में बारिश की बूंदे बर्फ के फाहों में बदल गई है। लाहुल स्पीति में हिमपात होने से वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद हो गई है। मनाली से पलचान तक वाहन चल रहे है जबकि पलचान से अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही बंद है।
पर्यटन नगरी मनाली में गत चार दिनों से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या अब कम हो गई है। हालांकि सोमवार शाम को भी भारी जाम लगा लेकिन मंगलवार सुबह ट्रैफिक सुचारु हो गई है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि हिमपात के चलते पर्यटक भारी संख्या में मनाली पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि हिमपात होने से आने वाले समय में यहां पर्यटकों का मेला लगेगा।
मनाली के एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया है। पर्यटकों से आग्रह है कि ऊंचाई आले क्षेत्रों में न जाएं। होटल के प्रांगण में ही बर्फ का आनंद लें। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

