Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट
    • नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद
    • पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प
    • परिवारों की खुशहाली, बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • राहुल का दावा इस बार यूडीएफ की जीत होगी
    • गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी
    • युवराज की मौत पर जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
    • आईएसआई के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मां की पुण्यतिथि पर कारोबारी ने चुकाया पूरे गांव का 90 लाख रुपये का लोन
    देश

    मां की पुण्यतिथि पर कारोबारी ने चुकाया पूरे गांव का 90 लाख रुपये का लोन

    adminBy adminNovember 4, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरेली 04 नवंबर। गुजरात के अमरेली से इंसानियत और सेवा की मिसाल कायम करने वाली खबर सामने आई है. गुजरात के अमरेली में रहने वाले एक कारोबारी ने अपने गांव के हर एक किसान का सालों पुराना कर्ज माफ करवा दिया. बता दें कि एक कारोबारी ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर ऐसा काम किया, जिसने पूरे गांव के किसानों की जिंदगी ही बदल दी. सावरकुंडला तालुका का जीरा गांव, जहां आज हर किसान के चेहरे पर मुस्कुराहट है, और आंखों में आभार के आंसू. यह खुशी दी है—गांव के ही कारोबारी, बाबूभाई जीरावाला ने.

    बाबूभाई जीरावाला ने बताया कि हमारे गांव में जीरा सेवा सहकारी मंडल को लेकर 1995 से एक बड़ा विवाद चल रहा था. इस समिति के तत्कालीन प्रशासकों ने किसानों के नाम पर फर्जी ऋण लिए थे. इतने सालों में कर्ज कई गुना तक बढ़ गया था.

    किसानों को सरकार से मिलने वाली सहायता, ऋण और अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था. गांव के किसानों को बैंक कोई लोन नहीं देती थी. लोन न मिलने से किसान परेशान थे. कर्ज के चलते जमीनों का बंटवारा तक नहीं हो पा रहा था. इसलिए मेरी माता की इच्छा थी कि उनके पास जो गहने हैं, उसे बेचकर गांव के किसानों का कर्ज चुका दिया जाए.

    बाबूभाई ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर गांव के 290 किसानों का करीब 90 लाख रुपये का कर्ज चुकाकर पूरे गांव को कर्जमुक्त कर दिया. वहीं, 1995 से चल रहा बैंक ऋण विवाद अब खत्म हो गया है.

    कभी फर्जी ऋणों की वजह से परेशान किसान आज राहत की सांस ले रहे हैं. बाबूभाई ने कहा, उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनके गहने बेचकर किसानों का कर्ज चुका दिया जाए. मां की यही इच्छा उन्होंने अपने परिवार के साथ पूरी कर दी. जब किसानों को ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट’ सौंपे गए, तो माहौल भावुक हो गया.

    जिन किसानों पर सालों से कर्ज का बोझ था, आज उनके चेहरों पर संतोष और कृतज्ञता की झलक थी. उनकी इस पहल ने साबित कर दिया कि अगर धन का सदुपयोग हो, तो वह न सिर्फ किसी की जिंदगी बदल सकता है, बल्कि पूरे समाज को उम्मीद दे सकता है.

    बाबूभाई जीरावाला ने बताया कि मैं और मेरे भाई ने बैंक अधिकारियों से मुलाकात की और इच्छा जताई तो बैंक के अधिकारियों ने भी नो कर्ज सर्टिफिकेट देने में सहयोग किया. गांव के किसानों पर कुल 89,89,209 लाख रुपए का कर्ज था. वह हमने भर दिया है और बैंक से किसानों के नाम नो कर्ज सर्टिफिकेट लेकर सभी किसानों को दे दिए हैं. मैं ओर मेरा परिवार खुश है कि हमने मां की इच्छा पूरी की.

    gujarat khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट

    March 21, 2026

    नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद

    March 21, 2026

    पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.