मेरठ, 27 जुलाई (प्र)। राशन कार्ड धारक को अब धूप में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब सरकार ने राशन धारक के लिए राशन की दुकानों पर बैठने के लिए कुर्सियां और बैंचे का इंतजाम करेंगी। मेरठ के खाद्य रसद अधिकारी का कहना है कि मेरठ में अब राशनकार्ड धारकों को सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ राशन की दुकानों पर बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम भी कराया जाएगा। जिससे उन्हें धूप में खड़ा न होना पड़े। इसके साथ वह आराम से पंखे के नीचे बैठ सकें। मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों को अब राशन की दुकानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राशन वितरण के दिन कोटेदार दुकान पर आने वाले लोगों के लिए बैठने की कुर्सियों, पीने के साफ पानी की व्यवस्था करेंगे। इन सुविधाओं का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसलिए इसका कोई आर्थिक बोझ कोटेदारों पर नहीं पड़ेगा। शासन को शिकायतें मिली थीं कि कई दुकानों पर लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं होती और कई जगह उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार भी नहीं किया जाता। इसे देखते हुए सरकार ने राशन वितरण के दौरान कार्डधारकों के स्वागत और सुविधा की नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। खाद्य एवं रसद अधिकारी ने कहा कि कोटेदार अपने स्तर पर कुर्सियां खरीदेंगे, जिसके लिए उन्हें अलग से धनराशि दी जाएगी। राशन वितरण के दिन साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार राशि देगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

