Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जोमैटो से अब खाना ऑर्डर करना हो गया महंगा, कंपनी ने 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
    देश

    जोमैटो से अब खाना ऑर्डर करना हो गया महंगा, कंपनी ने 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 4, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 04 सितंबर। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब खर्च बढ़ने वाला है। फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कंपनी प्रत्येक ऑर्डर पर 12 रुपये प्लेटफॉर्म फीस वसूल करेगी, जो पहले 10 रुपये थी। वहीं, स्वीगी में ग्राहकों को 12 की बजाय 15 रुपये देने होंगे। यह बढ़ोतरी त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले कंपनी के मुनाफे को बढ़ाने और प्रत्येक ऑर्डर को अधिक लाभदायक बनाने के लिए की गई है।

    2 से 12 तक पहुंची प्लेटफॉर्म फीस
    जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस में लगातार वृद्धि हो रही है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने पहली बार अपने यूजर्स से प्लेटफॉर्म फीस के रूप में मात्र 2 रुपये वसूलना शुरू किया था। इसके बाद पिछले दो से ढाई सालों में यह फीस कई गुना बढ़कर अब 12 रुपये प्रति ऑर्डर हो चुकी है। प्लेटफॉर्म फीस एक प्रकार का सर्विस चार्ज है, जो कंपनी के प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए ग्राहकों से लिया जाता है।

    रोजाना 23 से 25 लाख ऑर्डर करता डिलीवर
    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, जोमैटो देशभर में रोजाना लगभग 23 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। प्लेटफॉर्म फीस बढ़कर 12 रुपये हो जाने के बाद कंपनी को रोजाना करीब 3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की संभावना है, जबकि पहले यह रकम 10 रुपये फीस पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये थी। इससे जोमैटो को हर तिमाही लगभग 45 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

    डिलीवरी चार्ज भी वसूला जाता है
    ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो अपने ग्राहकों से न केवल प्लेटफॉर्म फीस, बल्कि डिलीवरी चार्ज भी वसूलता है। एक ऑर्डर पर ग्राहक को प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज, रेस्टोरेंट फीस और जीएसटी सहित कई तरह के शुल्क चुकाने पड़ते हैं। यही नहीं, जोमैटो की ही तरह दूसरी प्रमुख कंपनी स्विगी भी हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस और डिलीवरी चार्ज लेती है। इससे ग्राहकों के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना अब पहले की तुलना में महंगा साबित हो रहा है।

    food delivery charges online food order cost tazza khabar tazza khabar in hindi Zomato platform fee hike Zomato vs Swiggy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.