Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे
    • ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत
    • ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल
    • मंजू राय जैसे कानपुर नगर निगम से संबंध मामलों में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • मुख्यमंत्री जी का सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि खाली कराने का निर्णय है सराहनीय, गरीब नौजवानों को रहने व उद्योग लगाने के लिए दी जाए जगह
    • सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया, अश्लील कंटेंट दिखाने पर एक्शन
    • एक हजार रुपये में बेची जा रही थीं संगम एक्सप्रेस में सीटें
    • दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप कतर में है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब केदारनाथ- बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन
    देश

    अब केदारनाथ- बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन

    adminBy adminJanuary 26, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 26 जनवरी। हिंदुओं के धाम और मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित को लेकर अक्सर बयान आते रहे है. कुछ समय पहले हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र और हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित की मांग की गई. जिसके बाद हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित के बोर्ड भी लग दिए गए है. अब बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और गंगोत्री धाम में भी गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसको श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तय किया है आनेवाली मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पारित करेगी.

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया, श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है. केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है. लेकिन गैर-भाजपा सरकारों के समय परंपराओं का उलंघन होता रहा है अतः परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो सके इसके लिए कदम उठाये जायेंगे.

    श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि समिति ने धार्मिक परंपराओं और आस्था से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र की पवित्रता और परंपरागत व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. समिति का कहना है कि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी.

    बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है. यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है तथा प्रदेश में जन जन की सरकार जनजन के द्वार सहित यूसीसी लागूहोने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी.

    badrinath gangotri-dham kedarnath tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे

    February 25, 2026

    ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत

    February 25, 2026

    ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.