Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?
    • सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती
    • दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान
    • पेट्रोल डीजल सीएनजी की महंगाई तो नजर आ रही है! शराब, फिल्म का टिकट, होटल में खाना और दोगुने रेट पर बिक रही सब्जी किसी को क्यों दिखाई नहीं दे रही
    • टाटा की सबसे सस्ती कार 5 लाख से कम में आ गई
    • मनोज बाजपेयी का सपना हुआ पूरा
    • खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, छोटे भाई को मारकर जंगल में दफनाई डेडबॉडी
    • पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने तोड़ी गाडिय़ां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा खुले में शराब पीने वालों पर बड़ा एक्शन, एक रात में 383 गिरफ्तार
    देश

    नोएडा खुले में शराब पीने वालों पर बड़ा एक्शन, एक रात में 383 गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है. जिसमें सोमवार रात 383 लोगों को शराब पीते अव हुडदंग मचाते हुए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि बड़ी संख्या में खुले में शराब पीकर लोग हंगामा कर रहे हैं. यही नहीं कई बार स्थिति बिगड़ भी जाती है. अब पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है.

    ग्रेटर नोएडा ज़ोन के DCP साद मियां खान के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार, 9 फरवरी को पूरे ज़ोन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. कुल 383 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा. इन सभी के खिलाफ धारा 292 BNS के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42, थाना बीटा-2 से 28, थाना दादरी से 52, थाना जारचा से 32, थाना कासना से 75, थाना ईकोटेक-प्रथम से 14, थाना दनकौर से 62, थाना जेवर से 62 तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

    पुलिस ने कार्रवाई कर साफ संदेश दे दिया है कि सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. DCP का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहे.
    बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खुले में शराब पीने वालों और हुडदंग करने वालों में हड़कंप मच गया है. जबकि शहरवासियों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है.

    greater-noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?

    May 28, 2026

    सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती

    May 28, 2026

    दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.