Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कैमरे बंद होते ही हरकत में आएंगे नोडल अफसर पान मसाला इकाइयों में
    न्यूज़

    कैमरे बंद होते ही हरकत में आएंगे नोडल अफसर पान मसाला इकाइयों में

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 18 मार्च (अम)। प्रदेश में पान मसाला निर्माण इकाइयों की निगरानी को और सख्त करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब इन इकाइयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग होगी और नियमित रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त स्तर के सुपर नोडल अफसरों को भेजी जाएगी। कैमरों के बंद होने या तकनीकी खराबी की स्थिति में कंट्रोल रूम तत्काल सचल दलों (क्विक रिस्पांस टीम) को सूचना देगा ताकि तुरंत जांच की जा सके। एक से ज्यादा इकाइयों में कैमरे बंद होने की स्थिति में सुपर नोडल अधिकारी खुद कमान संभालेंगे।
    राज्य कर विभाग की व्यवस्था के तहत पान मसाला इकाइयों पर लगाए गए कैमरों की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। सचल दलों की भी व्यवस्था बनाई गई है जिससे यदि किसी इकाई का कैमरा बंद मिले या उसकी लाइव फीड बाधित हो तो टीम तुरंत मौके पर जाकर जांच करे। अगर एक से अधिक इकाइयों में कैमरे बंद होने की स्थिति बनती है तो संबंधित क्षेत्र के सुपर नोडल अधिकारी खुद कमान संभालेंगे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करेंगे। जरूरत पर वे मौके पर जाकर जांच भी करेंगे। वहीं, निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किया गया है। इन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि कैमरे बंद होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट से निर्माताओं को मिल चुकी है राहत संबंधित इकाई पर पहुंचकर स्थिति का सत्यापन करें और रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजें। लगातार निगरानी से उत्पादन, भंडारण और संचालन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
    इलाहाबाद हाईकोर्ट पान मसाला और तंबाकू निर्माता इकाइयों के भीतर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के सरकारी आदेश पर अंतरिम रोक लगा चुका है। पान मसाला निर्माताओं ने इस नियम को चुनौती दी थी। यह निर्देश चबाने वाली तंबाकू, जर्दा सुगंधित तंबाकू और गुटखा पैकिंग मशीन (क्षमता निर्धारण और शुल्क संग्रह ) नियम 2026 के तहत जारी किए गए थे। इन नियमों के तहत, पैकिंग मशीन वाले सभी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी अनिवार्य की गई थी जिसे कंपनियों ने अनुचित माना था। वहीं, हाईकोर्ट ने फैक्टरी के अंदर के कैमरों पर रोक लगा दी है लेकिन विभाग ने बाहरी निगरानी को सख्त बनाने की रणनीति बनाई है। उधर, कारोबारियों का कहना है कि बाहर लगे कैमरों के खर्च संबंधी कोई शासनादेश नहीं है। सवाल उठने पर सीसीटीवी कैमरे की फंडिंग के लिए उद्यमियों पर ही दबाव है। उद्यमियों का दावा है कि इन कैमरों को लगाने का कोई लिखित आदेश नहीं है।

    CCTV lucknow Nodal Officers to Swing into Action at Pan Masala Units the Moment Cameras Are Switched Off Pan Msala tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.