Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जांच पूरी होने तक बीजिंग के साथ नेपाल का कोई नया समझौता नहीं
    देश

    जांच पूरी होने तक बीजिंग के साथ नेपाल का कोई नया समझौता नहीं

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 अप्रैल (ता)। नेपाल की नई सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए चीन के साथ हुए कई पुराने समझौतों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, स्पष्ट किया है कि इन परियोजनाओं की समीक्षा पूरी होने तक बीजिंग के साथ कोई नया समझौता नहीं किया जाएगा।
    चीन के बारे में एक धारणा है कि वह भौगोलिक रूप से छोटे देशों के साथ अक्सर अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल वहां राजनीतिक दखल बढ़ाने और सामरिक हित साधने के लिए करता है। नेपाल और चीन संबंधों में यह प्रवृत्ति पिछले वर्षों में अधिक स्पष्ट हुई है। नेपाल में चीन की भूमिका अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट रिसर्च एंड रिजोल्यूशन (आईसीआरआर) के अनुसार, बीजिंग अब नेपाल के आंतरिक निर्णयों और रणनीतिक मामलों में भी हस्तक्षेप कर रहा है। तिब्बत और ताइवान जैसे मुद्दों पर भी नेपाल पर राजनयिक दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है। केपी शर्मा ओली के कार्यकाल में चीन के साथ कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। उस समय इन प्रोजेक्ट्स को नेपाल की आर्थिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया था लेकिन बाद में इन्हें स्पष्ट कारण के बिना ही रोक दिया गया। बालेन शाह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार अब इस बात की जांच कर रही है कि ओली के समय की ये परियोजनाएं आखिर अचानक क्यों रुक गईं या इनमें देरी क्यों हुई। माना जा रहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में कोई भी विदेशी निवेश नेपाल की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ न जाए।

    Balen shah Desh New Delhi No New Agreement with Beijing Until Investigation is Complete tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.