Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे
    • काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी
    • खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    • केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक
    • शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट
    • यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
    • दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
    • बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकारी सेवा में दोबारा आने पर ग्रेच्युटी नहीं
    देश

    सरकारी सेवा में दोबारा आने पर ग्रेच्युटी नहीं

    adminBy adminDecember 29, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 29 दिसंबर। केंद्र सरकार राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में शामिल सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी के नियमों में बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। नए दिशा-निर्देशों में मुख्य रूप से उन कर्मचारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो एक सेवा से रिटायर होने के बाद दोबारा सरकारी नौकरी में शामिल होते हैं।

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग पेंशन ने हाल ही में इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया कि किन हालतों में कर्मचारी को दोबारा नौकरी (री-एम्प्लॉयमेंट) के लिए अलग से ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी। यह कदम कर्मचारियों के बीच चल रहे उन भ्रमों को दूर करने के लिए उठाया है जो केंद्रीय सिविल सेवा (एनपीएस के तहत ग्रेच्युटी भुगतान) संशोधन नियम-2025’ को लेकर बने हुए थे।

    इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी कर्मचारी को नियम विरुद्ध ग्रेच्युटी का दोहरी लाभ न मिले और साथ ही सैन्य कर्मियों के हितों की रक्षा हो सके।

    सैन्य कर्मियों को राहत: सेना से रिटायर होकर सिविल सेवा (जैसे पुलिस या अन्य सरकारी विभाग) में आने वाले जवानों के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने साफ किया है कि सैन्य सेवा के दौरान मिली ग्रेच्युटी का असर उनकी नई सिविल सेवा की ग्रेच्युटी पर नहीं पड़ेगा। यानी सिविल सेवा में दोबारा नियुक्ति के बाद वे बिना किसी पुरानी कटौती के पूरी ग्रेच्युटी के हकदार होंगे।

    इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी दोबारा ग्रेच्युटी
    नए निर्देशों के मुताबिक, अगर कोई सरकारी कर्मचारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति (उम्र पूरी होने पर), स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या सेवा से हटाए जाने के बाद ‘अनुकंपा ग्रेच्युटी’ ले चुका है और फिर से सरकारी नौकरी में आता है, तो उसे दोबारा की गई सेवा की अवधि के लिए अलग से ग्रेच्युटी नहीं दी जाएगी।

    कुल ग्रेच्युटी पर सीमा
    विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार – दोनों में सेवा की है, उन्हें मिलने वाली कुल ग्रेच्युटी पर एक सीमा लागू होगी।
    राज्य और केंद्र से अलग-अलग मिली ग्रेच्युटी का कुल योग उस राशि से अधिक नहीं हो सकता, जितनी ग्रेच्युटी तब मिलती यदि पूरी सेवा एक ही सरकार के अधीन की गई होती।

    business NPS Retirement Gratuity tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे

    June 3, 2026

    काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी

    June 3, 2026

    खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.