Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वीज़ा समाप्त होने पर मरोल होटल से 9 विदेशी महिलाएं हिरासत में, होटल मैनेजर पर भी कार्रवाई
    देश

    वीज़ा समाप्त होने पर मरोल होटल से 9 विदेशी महिलाएं हिरासत में, होटल मैनेजर पर भी कार्रवाई

    adminBy adminOctober 3, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 03 अक्टूबर। मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पवई पुलिस ने विशेष छापेमारी में 9 विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है जिनके वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। ये महिलाएं युगांडा और केन्या की नागरिक बताई जा रही हैं।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर 1 अक्टूबर को पवई के मरोल इलाके में स्थित होटल ड्रीम इन प्राइम पर छापा मारा गया। ये सभी महिलाएं इसी होटल में ठहरी हुई थीं। पुलिस काफी समय से पवई क्षेत्र में नाइजीरियाई और अन्य विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए वैध वीज़ा नहीं था फिर भी वे मुंबई में रह रही थीं।

    हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान नामुंगे ग्लोरिया (22), नाबीसुबी एस्थर (20), कुरिया सुसान वाम्बुयी (33), एनजेरी बेथ (28), बेरे सेलेस्टाइन (28), मिवाडे मिरे सोविन्या (24), न्गुकु जॉयस वानजिरु (33), नुगेरा सारा चाजिको (28) और मेसडिंच नेली चेपकोरोरिया (27) के रूप में हुई है।

    महिला पुलिस इकाई ने इन महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ डिपोर्टेशन (देश निकाला) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएँ अपनी पहचान छिपाकर शहर में रह रही थीं।

    पुलिस ने होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की है जिसने बिना वैध दस्तावेज़ों की पूरी जांच किए इन विदेशी नागरिकों को ठहरने की अनुमति दी थी। मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। हाल ही में दिल्ली की पुलिस ने भी 29 सितंबर को दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की थी।

    Illegal Foreign Nationals Mumbai Powai Police Raid tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.