Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भतीजे का बेटी से अफेयर, चाचा ने तांत्रिक को 20 लाख में दी सुपारी; 4 गिरफ्तार
    देश

    भतीजे का बेटी से अफेयर, चाचा ने तांत्रिक को 20 लाख में दी सुपारी; 4 गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 26, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 26 दिसंबर। बिजनौर में एक युवक का अपनी चचेरी बहन से अफेयर था. इससे नाराज चाचा ने अपने भतीजे की हत्या की सुपारी एक तांत्रिक को दे दी, लेकिन युवक और युवती में इतना गहरा प्यार था कि झाड़-फूंक और टोना-टोटका भी दोनों को अलग नहीं कर सके. तांत्रिक ने युवक और युवती दोनों को अलग करने के लिए 20 लाख रुपए की डिमांड की थी, जिसमें से 5 लाख रुपए तांत्रिक के पास जा चुके थे, लेकिन तांत्रिक का टोटका काम नहीं कर पाया तो उसने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए युवक के चाचा और 2 चचेरे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

    दरअसल, नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद में बीते 21 दिसंबर को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था. सड़क किनारे पड़े शव और बाइक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच-पड़ताल में जुट थी. शुरुआत में पुलिस को यह घटना एक्सीडेंट लग रही थी, लेकिन परिजनों ने इसे मर्डर मानते हुए पुलिस से जांच की मांग की थी.

    वहीं पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि किरतपुर निवासी युवक समीर का प्रेम-प्रसंग अपनी चचेरी बहन के साथ था. इस संबंध से समीर के चाचा रफीक उससे नाराज थे. कई बार दोनों घरों में लड़ाई-झगड़ा भी हुआ. समीर को युवती से दूर हो जाने के लिए हिदायत भी दी गई, लेकिन दोनों में प्यार इतना गहरा था कि एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे. इसी बीच युवती के पिता रफीक ने अपने एक दोस्त अरशद से बातचीत की तो अरशद ने दिल्ली निवासी तांत्रिक जैनुल से संपर्क किया और समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

    तांत्रिक जैनुल ने इस काम को करने के लिए 20 लाख रुपए की डिमांड की, जिसमें से जैनुल को 5 लाख रुपए दिए गए और बाकी 15 लाख काम होने के बाद मिलना था. तांत्रिक जैनुल ने पहले तो समीर के ऊपर तरह-तरह के टोने-टोटके और झाड़-फूंक किया, लेकिन समीर और युवती के बीच दरार नहीं पड़ सकी. इसके बाद तांत्रिक जैनुल ने इंस्टाग्राम पर फर्जी महिला की आईडी बनाकर समीर को अपने विश्वास में लिया. फिर अपने साथियों अरशद, आरिफ और सलीम के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के अनुसार, रात में समीर को नजीबाबाद बुलाकर आरोपी अरशद, जैनुल, आरिफ और सलीम ने उसे स्विफ्ट डिजायर गाडी में बैठाया. फिर जैनुल के मफलर से समीर का गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात को एक्सीडेंट दिखाने के लिए समीर के शव और बाइक को हाईवे किनारे फेंक दिया गया.

    bijnor crime news tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.