ऊर्जा विभाग पावर कारपोरेशन व बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के साथ यूपी के सीएम द्वारा विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। माननीय मुख्यमंत्री के आदेश और निर्देश एवं नागरिकों को गर्मी से बचाने के लिए अगर विभाग नियमित रुप से दिन की बजाय रात को एक दो घंटा कटौती कर ले और बिजली नियमित रुप से उपलब्ध कराता रहे तो भी आम आदमी को इसकी परेशानियां कम महसूस होगी। क्योंकि सीएम के निर्देशों के बाद उसी दिन खबरों के अनुसार बिजली ने छुटटी का मजा किरकिरा किया और रविवार बिजली की परेशानी में गुजरा। कई जगह बिजली विभाग के लोगों को बंधक भी बनाया गया। लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात। अभी तक तो यही नजर आ रहा है। जैसा चल रहा है नौतपा की चेतावनी दी जा रही है उसे देखकर यह तो कहा ही जा सकता है कि सिस्टम पर दबाव बढ़ेगा वह कम होने वाला नही है। समाचारों से पता चलता है कि २५ मई से २ जून तक गर्मी की सीमा किसी भी हद तक पहुंच सकती है। ४४ डिग्री के करीब तो अभी भी नजर आ रहा है। विश्वास से नहीं कहा जा सकता कि पश्चिमी यूपी में पहले इतना पारा हुआ या नहीं लेकिन बांदा में ४८ डिग्री पारा आज भी बताया जा रहा है। लोग घरों में तो आज भी नहीं बैठ रहे हैं। नौतपा भी शुरू हो गया। गर्मी भी नजर आ रही है आज से कई राज्यों में पारा ४६ डिग्री के पार पहुंचने की खबरें हैं। प्रदेश में बिजली संकट जितना आज है उतना बना ही रहता है। अप्रैल हो गया मई गर्मी कम हो या ज्यादा तमाम लोगेां को यह कहते सुन सकते हैं कि आग का गोला बन गया है तो जहां तक कहने की बात है गर्मी ना पहले कम थी ना आज। हर मौसम में कभी कभी बरसात भी इतनी होती है कि रिकॉर्ड तोड़ती है तो कभी ठंड भी रिकॉर्ड तोड़ती है। नौतपा हर सीजन में आता है इस बार नई बात नहीं है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
