Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नायरा ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा
    देश

    नायरा ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 26, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 26 मार्च। भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने 26 मार्च 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने पेट्रोल ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है. ये बढ़ोतरी ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण ग्लोबल लेवल पर चल रहे एनर्जी और तेल आपूर्ति में बाधा के बीच आई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने और ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है.

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से करीब 6,967 पंप नायरा एनर्जी चलाती है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं गए हैं लेकिन अलग-अलग राज्यों में VAT जैसे टैक्स के कारण असली बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है. कुछ जगहों पर पेट्रोल की कीमत में ₹5.30 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी देखी गई है.

    ये है पेट्रोल का नया दाम
    शहर नया रेट(प्रति लीटर)

    हैदराबाद 107.46
    कोलकाता 105.41
    मुंबई 103.54
    भुवनेश्वर 101.19
    बेंगलुरु 102.92
    गुरुग्राम 95.57
    नोएडा 95.16
    नई दिल्ली 94.77
    चंडीगढ़ 94.30
    ये है डीजल के लेटेस्ट रेट
    शहर नया रेट(प्रति लीटर)
    नई दिल्ली 87.67
    हैदराबाद 95.70
    भुवनेश्वर 92.77
    कोलकाता 92.02
    चेन्नई 92.39
    मुंबई 90.03
    गुरुग्राम 88.03
    चंडीगढ़ 82.45
    नोएडा 88.31

    कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला?
    रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत में प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स को कीमतें न बढ़ाने पर किसी तरह की सरकारी भरपाई नहीं मिलती, जबकि सरकारी कंपनियों को ‘गुड कॉर्पोरेट सिटिजन’ के तौर पर सपोर्ट दिया जाता है. लगातार बढ़ते नुकसान के चलते निजी कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. ऐसे में कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है.

    सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOCL) ने 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है. XP95 और पावर जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमतें लगभग ₹111.68 से बढ़कर ₹113.77 प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं. हालांकि, आम लोगों को राहत देने के लिए कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

    business Nayara Energy petrol-diesel-price tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.