मेरठ, 21 मई (प्र)। मेरठ के आबूलेन स्थित एक हुक्का बार में गत दोपहर को उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विश्व हिंदू परिषद के पवन कश्यप और नमन अग्रवाल, तथा बजरंग दल के उज्जवल तायल और यश प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती से पूछताछ की। आरोप है कि युवक ने पहले अपना नाम अभिषेक कहा, लेकिन बाद में उसने खुद को सुएब कहा। यह जानकारी सामने आने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक और युवती को अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, युवती मेडिकल थाना क्षेत्र की निवासी है और बीए की छात्रा बताई जा रही है। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदू संगठन की कार्यकर्ता दीपा राणा ने आरोप लगाया है कि आरोपी शोएब काफी समय से युवती का पीछा कर रहा था और नाम बदलकर उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था। दीपा ने कहा कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा नाम पूछे जाने पर भी आरोपी ने अपना नाम अभिषेक ही कहा था।
इस पूरी घटना की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी शोएब के खिलाफ एक लिखित तहरीर दी है। स्थानीय पुलिस ने पिता की इसी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। थाना सदर बाजार प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आबूलेन स्थित एक हुक्का बार में हुए इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमों के अनुसार सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

