Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
    • मैं फंस गई हूं यार तुम मत फंसना…
    • ‘ओम जय जगदीश’ गूंजा नार्वे में
    • मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी
    • अब जस्टिस मनोज जैन की पीठ करेगी सुनवाई
    • सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया
    • वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क
    • हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मस्क 500 अरब डॉलर संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने
    देश

    मस्क 500 अरब डॉलर संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने

    adminBy adminOctober 2, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन 02 अक्टूबर। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बुधवार को लगभग 500 अरब डॉलर की कुल संपत्ति हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स के अरबपतियों के सूचकांक के अनुसार मस्क की कुल संपत्ति 4:15 ईटी तक उनकी नेटवर्थ 500.1 अरब डॉलर दर्ज की गई।

    मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है। सितंबर तक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 12.4% थी। इस साल टेस्ला के शेयरों में अब तक 14% की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को ही स्टॉक 3.3% उछला, जिससे मस्क की नेटवर्थ में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

    साल की शुरुआत में गिरावट झेलने के बाद टेस्ला शेयरों में अब तेजी देखी जा रही है। निवेशकों का भरोसा तब बढ़ा जब मस्क ने अपने बिज़नेस पर पूरा ध्यान केंद्रित करना शुरू किया। टेस्ला बोर्ड चेयर रॉबिन डेनहॉम ने हाल ही में कहा कि मस्क फिर से कंपनी में “फ्रंट एंड सेंटर” हैं। साथ ही, मस्क ने खुद 1 अरब डॉलर के टेस्ला शेयर खरीदकर कंपनी के भविष्य पर भरोसा जताया।

    AI और स्पेस एक्सप्लोरेशन से भी बढ़ी वैल्यूएशन
    टेस्ला के अलावा मस्क के अन्य उपक्रम भी उनकी दौलत का अहम आधार बने हैं। उनकी AI कंपनी xAI की वैल्यूएशन जुलाई तक 75 अरब डॉलर आंकी गई थी और भविष्य में यह 200 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, SpaceX की वैल्यूएशन 400 अरब डॉलर के आसपास बताई जा रही है।

    1 ट्रिलियन डॉलर का कम्पेंसेशन प्लान
    टेस्ला बोर्ड ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का कम्पेंसेशन प्लान प्रस्तावित किया है, जिसमें कंपनी के वित्तीय और संचालन संबंधी ऊंचे लक्ष्य तय किए गए हैं। यह मस्क की हिस्सेदारी को और मजबूत करेगा।

    सबसे अमीरों की सूची में नंबर वन
    फोर्ब्स के मुताबिक मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन हैं, जिनकी संपत्ति 350.7 अरब डॉलर आंकी गई है।

    business elon-musk- tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

    May 19, 2026

    मैं फंस गई हूं यार तुम मत फंसना…

    May 19, 2026

    ‘ओम जय जगदीश’ गूंजा नार्वे में

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.