Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 
    • एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग
    • लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
    • हर आरटीआई कार्यकर्ता धंधेबाज नहीं
    • रागिनी गाने या समारोह में डांस जैसे मामलों में व्यवस्था को देखते हुए नहीं होनी चाहिए कार्रवाई
    • जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश करते हैं
    • बिहार में चोर ले उड़े 131 फीट ऊंचा टॉवर
    • नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्मांतरण का आरोप; मौलवी फरार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बदरी-केदारनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने की पूजा-अर्चना, 10 करोड़ रुपये दिए दान
    देश

    बदरी-केदारनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने की पूजा-अर्चना, 10 करोड़ रुपये दिए दान

    adminBy adminOctober 11, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चमोली 11 अक्टूबर। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को देव भूमि उत्तराखंड पहुंचे. उन्होंने चार धामों में से केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में दर्शन कर विधिवत पूजा की. यहां पहुंचने पर उनका भव्य विधिवत स्वागत बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किया और उन्हें पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी भी भेंट की.

    अपनी इस यात्रा के दौरान अंबानी ने इन पवित्र मंदिरों के लिए कुल 10 करोड़ रुपए का दान दिया. मंदिर समिति ने बताया- दान स्वरूप मिली इस राशि का इस्तेमाल धामों के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं के विस्तार तथा धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में उपयोग की जाएगी. इसके अलावा अंबानी ने बद्रीनाथ में 100 कमरों के अतिथि गृह के निर्माण में मदद करने का भी आश्वासन दिया.

    दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने कहा कि, वो लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं और वर्तमान जैसी व्यवस्थाएं उन्होंने पहले नहीं देखी हैं. उन्होंने यहां हुए कार्यों की प्रशंशा की और कहा कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी. मुकेश अंबानी ने यह भी कहा राज्य में हाल ही में हुई बादल फटने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए, उन्होंने जान-माल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की. आश्वासन दिया कि वोऔर रिलायंस फाउंडेशन जरूरत के समय उत्तराखंड के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि वह तीर्थस्थलों और पर्यावरण की सुरक्षा में उत्तराखंड सरकार का पूरा सहयोग करेंगे. अंबानी परिवार ने पिछले कई वर्षों से बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    अंबानी ने मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बताया कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है. यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए अच्छी व्यवस्था है.

    कब बंद होंगे चारधाम के कपाट
    इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर दोपहर 2:56 बजे शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे. 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर शुभ लगनानुसार बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे.

    businessman-mukesh-ambani MUKESH AMBANI IN BADRINATH tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 

    June 16, 2026

    एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग

    June 16, 2026

    लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.