Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वाजपेयी जी क्रांति पार्क और रक्षा गैलरी के लिए आपका आभार, पूर्व में बने पार्क और बंद रास्ते भी खुलवाईये
    देश

    वाजपेयी जी क्रांति पार्क और रक्षा गैलरी के लिए आपका आभार, पूर्व में बने पार्क और बंद रास्ते भी खुलवाईये

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 23, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    80 के दशक से देखा कि राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पार्टी में सामान्य नेता रहे हो या पदाधिकारी जो भी हो उन्होंने जो सोच लिया वो कराकर छोड़ा चाहे सरकार किसी की भी रही हो। इसके जीते जागते उदाहरण के रूप में बागपत व रेलवे रोड लिंक मार्ग को देखा जा सकता है इसका शुभारंभ डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। अन्य मुददे भी चाहे हवाई अडडे का रहा हो या अन्य जनहित का कोई काम वो हमेशा जिसे लेकर एक बार चलते हैं तो उसमें लगे ही रहते हैं और उनके प्रयास सफल भी हो जाते हैं।
    बीते रविवार को उनके द्वारा मोहनपुरी आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि मॉल रोड के निकट करीब 60 हजार वर्ग मीटर जमीन पर जहां पहले अनाधिकृत रूप से कूडा डाला जा रहा था वहां अब क्रांति पार्क और रक्षा गैलरी का निर्माण होगा। कैंट बोर्ड ने जमीन को खाली करा लिया है। वह सेना की जमीन बी श्रेणी की है जिसे सी श्रेणी का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय भेजा है। वहां से अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार क्रांति पार्क में युवाओं बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का मन लगा रहे ऐसे इंतजाम किए जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यायाम शाला होगी।
    डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी आपने प्रयास शुरू किए हैं तो सफलता भी मिलेगी लेकिन यह क्या गारंटी है कि बनने और शुभारंभ होने के बाद क्रांति पार्क भी जनता के लिए खुला रहेगा। ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि पूर्व में काली पलटन मंदिर और १२ नंबर हॉस्पिटल के बीच सुंदर पार्क का निर्माण हुआ। वहां लोग घूमने और मनोरंजन के लिए जाते थे लेकिन एक दिन वहां आम लोगों का प्रवेश बंद हो गया। इसी प्रकार माल रोड से एक रास्ता कंकरखेड़ा और दूसरा काली पलटन की ओर जाने वाले रास्ते पर मजार के पास सुंदर पार्क का निर्माण एक दशक पूर्व हुआ था। लेकिन कुछ दिनों बाद उसमें भी जनता का आवागमन बंद कर दिया गया और आज तक बंद ही है। आम आदमी वहां प्रवेश नहीं कर सकता। यह दोनों ही पार्क नागरिकों के लिए बनाए गए थे। इसलिए अब आप जो क्रांति पार्क रक्षा गैलरी की बात कर रहे हैं इसे बनने की तो कोई दो राय नहीं है लेकिन यह जनता के लिए खुला रहेगा यह कौन तय करेगा। उसमें ताला नहीं पड़ेगा। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी कैंट में कितने ही रास्ते कई कारणों से बंद कर दिए गए। और कोई इस बारे में ना बात करता है ना अफसरों को जानकारी देता है। आपसे अनुरोध है कि रक्षामंत्री को इस बारे में अवगत कराने के लिए इन पार्कों और बंद रास्तों का अवलोकन कीजिए और अफसरों से चर्चा कर इन्हें खुलवाइये तो ही लगेगा कि क्रांति पार्क और रक्षा गैलरी आम आदमी के लिए खुली रहेगी। जिस उददेश्य को लेकर इसका निर्माण होने जा रहा है वो बना रहेगा।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.