नई दिल्ली, 04 जून (ता)। मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वाले मॉडल को Edge 70 Pro के कुछ हफ्तों बाद पेश किया है। यह नया हैंडसेट Pro मॉडल के मुकाबले कई बेहतरीन अपग्रेड्स ऑफर कर रहा है, जिसमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है बल्कि साथ में 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
कंपनी ने इस नए डिवाइस को तीन Pantone कलर में पेश किया है। हालांकि डिवाइस में वही MediaTek Dimensity 8000 सीरीज चिपसेट मिल रहा है जो पिछले वाले Edge 70 Pro में देखने को मिला था। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी भी है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ को आप 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको डिवाइस का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस बेनिफिट भी मिल रहा है।
डिवाइस की पहली सेल 11 जून से Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने जा रही है। Motorola Edge 70 Pro+ तीन कलर Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel में आता है।
Motorola के इस नए डिवाइस में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
डिवाइस Water Touch फीचर से भी लैस है, यानी आप गीली या नम उंगलियों से भी डिवाइस का इस्तेमाल करते वक्त बेहतर टच रिस्पॉन्स ले सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
इसके अलावा फोन में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, जिसके साथ एक डेडिकेटेड 2-इन-1 लाइट सेंसर भी फिट किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/1.9) का कैमरा है।
इसके अलावा फोन में 6,500mAh बैटरी, 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

