Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    • कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    न्यूज़

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    adminBy adminAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा में जहां ज्यादातर श्रद्धालु पैदल, बाइक या अन्य वाहनों से सफर कर रहे हैं, वहीं दिल्ली के पटेल नगर निवासी 70 वर्षीय प्रमोद कुमार अपनी साइकिल पर कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। उनकी साइकिल पर लगा बीएमडब्ल्यू का लोगो भी लगा है। प्रमोद कुमार ने कहा कि वह पिछले 8 से 10 वर्षों से हरिद्वार से साइकिल पर ही कांवड़ लेकर आते हैं। यात्रा के दौरान वह रोज करीब 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाना सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मंत्र है।
    उन्होंने कहा कि मैं साइकिल इसलिए चलाता हूं ताकि घुटने चलते रहें। शरीर अगर बैठ जाएगा तो शुगर और डायबिटीज जैसी बीमारियां घेर लेंगी। साइकिल चलाने से शरीर सक्रिय रहता है, भूख-प्यास अच्छी लगती है और नींद भी अच्छी आती है। युवाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हर किसी की अपनी क्षमता पता होती है। हालांकि उनका मानना है कि साइकिल सबसे किफायती और स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में पेट्रोल का खर्च है, खराब हो जाए तो अलग खर्च। साइकिल में न पेट्रोल चाहिए, न बिजली सिर्फ शरीर में ताकत और मन में हौसला होना चाहिए।

    Even at the age of 70 Faith Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026

    बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग

    August 8, 2026

    मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.