Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, 15 दिन बाद मिली तो बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ी; पति ने करा दी शादी
    देश

    दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, 15 दिन बाद मिली तो बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ी; पति ने करा दी शादी

    adminBy adminSeptember 6, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 06 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाली दो बच्चों की मां को ऐसा प्रेम रोग लगा कि वो बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. पति परेशान हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी. 15 दिन बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला. फिर पति के सामने ही पत्नी बोली- मुझे बॉयफ्रेंड के साथ रहना है. यह सुनकर पति की आंखों से आंसू छलक आए. उसने फिर पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. यही नहीं, विदाई भी खुद करवाई और दोनों बच्चों को साथ लेकर घर वापस आ गया.

    मामला खानपुर थाना के जमीन संदल गांव का है. यहां पति ही अपनी पत्नी व 2 बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करा दी. बोला- पत्नी जब मेरे साथ रहना ही नहीं चाहती तो जोर जबरदस्ती करने का भी कोई फायदा नहीं. मैं दोनों बच्चों को खुद पाल लूंगा. पति की यह कुर्बानी देख, हर कोई हैरान है.

    जमीन संदल गांव के रहने वाले अशोक बिंद ने बताया- उसकी शादी कुछ वर्षों पूर्व बिंदपुरवा निवासिनी रेखा बिंद से हुई थ. जिसके बाद उन्हें 1 बेटी व 1 बेटा भी हुए, जिनमें पुत्र की उम्र 5 व पुत्री की उम्र महज 3 वर्ष है. अशोक ने बताया कि वो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. इस बीच उसकी पत्नी की आंखें गांव के ही रहने वाले सागर बिंद से लड़ गईं. दोनों कई महीने से एक दूसरे से बात करते थे.

    मगर इस घटना का पता अशोक को भी करीब 2 माह पहले चला. उसने कई बार पत्नी को समझाया लेकिन वो नहीं मानी. सागर को भी समझाया लेकिन वो भी नहीं माना. इस बीच बीते 25 अगस्त को वो अपने प्रेमी संग घर छोड़कर भाग गई. 1 सितंबर को पति ने एसपी को भी पत्र भेजा था. इधर जब पत्नी पर किसी तरह का असर नहीं हुआ तो उसने किसी तरह से पत्नी से संपर्क किया और पूछा कि वो क्या चाहती है. जब पत्नी ने कहा कि वो प्रेमी के साथ रहेगी. इस बीच पुलिस ने भी अशोक की पत्नी को ढूंढ निकाला. पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी तो थकहार कर अशोक ने ही समझौते का फैसला किया.

    फिर लिखित रूप से पत्नी ने अपनी सहमति दी और कहा कि मैं अपने पति के साथ नहीं रहूंगी बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी. ये भी लिखा कि मेरे दोनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहेंगे. उसने कहा कि अशोक को वो तलाक देगी और सागर के साथ कोर्ट मैरेज करेगी. उसी पत्र पर प्रेमी सागर ने भी लिखा कि वो शादी करना चाहता है. जिसके बाद पति ने पत्नी की शादी गांव के ही हनुमान मंदिर में करा दी.

    ghazipur khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.