Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    • पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
    • तेजाब हमला के पीड़ितों को भी मिलेगा दिव्यांगजनों जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ : सुप्रीम कोर्ट
    • राज्यपाल ने कहा, दो सदस्यों वाले परिवार का भी बने आयुष्मान कार्ड
    • कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
    • रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की
    • वाजपेयी और अग्रवाल आदि विधि विधान से निकलवायें भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा, जनमानस सहयोग देने को है तैयार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन मासूम बच्चियों की हत्या कर मां ने लगा ली फांसी
    देश

    तीन मासूम बच्चियों की हत्या कर मां ने लगा ली फांसी

    adminBy adminSeptember 10, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बड़ौत/दाहा,10 सितंबर। बागपत के टीकरी कस्बे में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के विवाद में मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। एक साथ चार मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार टीकरी कस्बे का रहने वाला विकास कश्यप पेशे से ड्राइवर है और दिल्ली में टूरिस्ट बस चलाता है। उसने कई साल पहले पंजाब के जालंधर की रहने वाली तेज कुमारी से प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार तेज कुमारी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और यह उसका दूसरा विवाह था। पहली शादी से उसकी एक बेटी गुंजन थी।

    विकास से शादी के बाद तेज कुमारी ने दो बेटियों को जन्म दिया, इनमें दो साल की किट्टू और पांच माह की मीरा थी। गुंजन की उम्र इस समय सात वर्ष थी। शादी के कुछ समय बाद से ही विकास और तेज कुमारी के बीच विवाद रहने लगा था।

    मंगलवार शाम दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तेज ने अपनी तीनों बेटियों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने चुनरी से तीनों बेटियों का गला घोंटकर मार डाला और फिर उसी चुनरी से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर अपनी भी जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पति ने आवाज दी लेकिन जवाब निहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जंगला तोड़कर अंदर का मंजर देखा तो सबकी रूह कांप गई। तीनों बेटियों के शव चारपाई पर पड़े थे और तेज कुमारी का शव पंखे पर झूल रहा था। परिवार में एक साथ चार मौत से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

    मूलरूप से नेपाल की रहने वाली तेजकुमारी पंजाब के लुधियाना में रहती थी। उसकी छह वर्षीय पुत्री गुंजन पहले पति की बेटी थी। इसी बीच उसका टूरिस्ट बस चालक विकास के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जाता है कि कुछ दिनों बाद ही विकास और तेजकुमारी ने प्रेम विवाह रचा लिया। जिसके बाद तेजकुमारी ने दो बच्चियों को जन्म दिया। बताया जाता है कि किट्टू और मीरा के जन्म लेने के बाद विकास, तेजकुमारी हंसी-खुशी रह रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद बना आ रहा था।

    मंगलवार शाम विवाद इतना बढ़ा कि तेजकुमारी ने गुंजन, किट्टू और मीरा की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को कमरे के अंदर बंद कर फांसी लगा ली। विकास को संदेह हुआ तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर मृतकों का शव बाहर निकाला ओर उन्हें पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    पति के साथ शहर जाना चाहती थी
    तेजकुमारी ने विकास से कई बार साथ लेकर शहर चलने को कहा, लेकिन विकास ने उसे साथ लेकर चलने से इंकार कर दिया। गत दिवस विकास घर आया, तो उसकी पत्नी ने साथ लेकर चलने के लिए कहां, विकास ने फिर से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में तेजकुमारी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

    baghpat crime news murdered tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न

    July 15, 2026

    अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

    July 15, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.