Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक
    • समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है
    • फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला
    • गैंगस्टर रवि काना मामले में जेल अधीक्षक समेत तीन अफसर जांच में दोषी, अब होगी सख्त कार्रवाई
    • मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    • यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
    • एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मिथुन चक्रवर्ती ने दायर किया टीएमसी के कुणाल घोष पर 100 करोड़ के मानहानि का मुकदमा
    देश

    मिथुन चक्रवर्ती ने दायर किया टीएमसी के कुणाल घोष पर 100 करोड़ के मानहानि का मुकदमा

    adminBy adminSeptember 5, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 सितंबर। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर कर दिया है। मिथुन का आरोप है कि कुणाल ने उनका नाम चिटफंड घोटाले से जोड़ने की कोशिश की है। इसके साथ ही उनके नाम को भाजपा में शामिल होने की मंशा पर भी सवाल उठाया। मिथुन ने दावा किया कि कुणाल ने उनके बेटे के खिलाफ भी झूठी अफवाहें फैलाईं हैं। मिथुन ने कोर्ट में 50 हजार रुपये की फीस जमा की है और कुणाल को मानहानिकारक बयान देने से रोकने की मांग की है। आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना जताई जा रही है।

    टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी मिथुन पर पलटवार किया है। कुणाल ने इस मुकदमे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुझे पता चला कि चक्रवर्ती ने मेरे खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है, लेकिन मुझे अभी तक कोई भी औपचारिक नोटिस नहीं मिला है। मैंने भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेरे वकील आयन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की वजह से अभी तक उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया है।”

    कुणाल ने मिथुन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “मिथुन दादा ने मेरे खिलाफ 100 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। वो बार-बार दल बदलने वाले व्यक्ति हैं। पहले नक्सली, फिर ज्योति बसु (बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता) के साथ, उसके बाद शिवसेना में शामिल हुए। फिर ममता बनर्जी को बहन बता दिया और अब भाजपा में शामिल हो गए। इतनी जल्दी पार्टी बदलने वाले को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।”

    मानहानि के मुद्दे पर कुणाल ने आगे कहा, “मैं चाहता था कि यह मामला आमने-सामने का हो। मिथुन के अभिनय की मैं कद्र करता हूं, लेकिन चिटफंड के बारे में मैंने जो कहा, उसके बारे में मेरे पास सबूत हैं। मैं सभी दस्तावेजों के साथ कोर्ट में हाजिर हो जाऊंगा। इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए, जिससे लाभार्थियों की आय के स्रोतों की जांच हो। मिथुन का नाम कम से कम चार चिटफंड घोटालों से जुड़े हैं। मैं उनका इंतजार कर रहा था। अब उनसे कोर्ट में मुलाकात होगी। मेरा नाम याद रखें, कुणाल घोष है।”

    BJP MITHUN CHAKRABORTY tazza khabar tazza khabar in hindi TMC WEST BENGAL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक

    February 9, 2026

    समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है

    February 9, 2026

    फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.