मेरठ, 02 जून (प्र)। प्रतिभा जब सीमाओं से आगे निकलती है तो उसकी सफलता पूरे शहर की पहचान जाती है। मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-4 में रहने वाले दीपांकर सक्सेना ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार समारोह में सम्मान प्राप्त कर शहर और देश का गौरव बढ़ाया है।
डॉ. अमरीश सक्सेना के बेटे दीपांकर को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार यूएसए में डिजिटल पहचान सत्यापन और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोश्योर इंक को श्सर्वश्रेष्ठ डिजिटल विश्वास समाधानश् श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कंपनी की ओर से महाप्रबंधक एवं उत्पाद प्रमुख दीपांकर सक्सेना ने ग्रहण किया। सोश्योर इंक का रिस्कओएस मंच डिजिटल पहचान सत्यापन, धोखाधड़ी रोकथाम, वास्तविक समय जोखिम निगरानी और सुरक्षित डिजिटल पंजीकरण जैसी सेवाएं प्रदान करता है। दुनिया भर के बैंक और वित्तीय संस्थान इस तकनीक का उपयोग करते हैं। बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार यूएसए का आयोजन फिनटेक फ्यूचर्स और इंफॉर्मा कनेक्ट द्वारा किया जाता है। इसे बैंकिंग, वित्तीय तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और वित्तीय नवाचार के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मानों में गिना जाता है । इस वर्ष 28 मई को न्यूयॉर्क के 583 पार्क एवेन्यू में आयोजित समारोह में बैंकिंग और वित्तीय तकनीक क्षेत्र के 350 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और नवाचारकर्ता शामिल हुए।
बता दें कि दीपांकर सक्सेना मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं। गत मई माह में उन्हें विश्व की अग्रणी पहचान सुरक्षा कंपनी द्वारा वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 25 सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की सूची में भी स्थान दिया गया था। लगातार मिल रही ये उपलब्धियां न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी हैं, बल्कि मेरठ की प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाने का भी प्रमाण हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

