मेरठ, 30 मई (प्र)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन मेडिको लीगल एंड एथिक्स एसोसिएशन की ओर से 31 मई को मेडिको लीगल कांफ्रेंस होगी। गत दिवस आईएमए हॉल में संस्था की ओर से पत्रकार वार्ता में चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में मुंबई से डॉ. हेमंत गंगोलिया, गुरुग्राम से डॉ. आशीष जैन, डॉ. ज्योति यादव, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली से एडवोकेट डॉ. निधि यादव, नांगल से डॉ. अरुण मांगलिक तथा काशीपुर से डॉ. अनुराग वर्मा विचार रखेंगे। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाइकोर्ट के जस्टिस कृष्ण पहल, विशेष अतिथि जिला जज अरविंद मिश्रा और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. एएस जग्गी, सचिव डॉ. ऋषि भाटिया तथा आईएमए अध्यक्ष मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में डॉक्टर इन कोर्ट विषय पर एक मूट कोर्ट का आयोजन भी किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

