मेरठ, 22 मई (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने गत दिवस अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की। कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर 22 दुकानों और 80 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। मेडा की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं और भूमाफियाओं में खलबली मच गई। भाजपा के नेतागण फोन करते रहे लेकिन मेडा का बुलडोजर चलता रहा। कंकरखेड़ा के मैन डाबका बाईपास रोड स्थित कथित ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां पर दीपक पुंडीर और रोबिन चौधरी द्वारा बिना लेआउट स्वीकृति और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के लगभग 600 वर्गमीटर क्षेत्र में 24 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। गत दिवस मेडा का प्रवर्तन दल और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सभी 24 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
टीम ने डाबका गांव स्थित एनएच-58 रोड पर दूसरी कार्रवाई की। यहां दीपक पुंडीर और अन्य लोगों द्वारा भूमि पर
लगभग 80 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना ले-आउट स्वीकृति के यहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे थे। कॉलोनी में टाइल्स वाली सड़कें बनाई जा चुकी थीं, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई थी और सीवर लाइन समेत अन्य विकास कार्य भी कराए गए थे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

