Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल
    ऑटो

    यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 24, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। 2026 की पहली तिमाही में यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करीब 30 प्रतिशत बढ़ी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को ईवी की ओर तेजी से आकर्षित किया है। रिसर्च फर्म ई-मोबिलिटी यूरोप व न्यू ऑटोमोटिव की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में करीब 5,60,000 नए इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह पिछले साल के मुकाबले 29.4 प्रतिशत अधिक है। खासतौर पर मार्च महीने में, 15 प्रमुख यूरोपीय बाजारों में 51.3 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई, जहां 2.4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं।
    ई-मोबिलिटी यूरोप के महासचिव क्रिस हेरोन ने इस बदलाव को एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के पीछे एक अहम कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। ईरान युद्ध के चलते ही तेल की कीमतों में हाल के वर्षों का बड़ा उछाल देखने को मिला, जिसके बाद अब ग्राहक पारंपरिक पेट्रोल गाड़ियों के विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक कारें एक किफायती और स्थिर विकल्प के रूप में उभर रही हैं।
    प्रमुख देशों का प्रदर्शन
    इलेक्ट्रिक अपनाने में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और पोलैंड जैसे प्रमुख देशों के बाजार शामिल हैं, जहां इस साल अब तक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अनुमान है कि मार्च में ईयू और ईएफटीए में बिकने वाली नई कारों में से करीब 21.2 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थीं, जो इस सेगमेंट की तेजी से बढ़ती हिस्सेदारी को दिखाता है।
    इसके अलावा ब्रिटेन में भी ईवी की मांग में मजबूती देखने को मिली है। यहां पहली तिमाही में बीईवी रजिस्ट्रेशन 12.8 प्रतिशत बढ़े हैं और नई कार बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 22.5 प्रतिशत तक पहुंच गई। जर्मनी के बाद ब्रिटेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा ईवी बाजार बनकर उभरा है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की इस बढ़ती बिक्री का असर ऊर्जा खपत पर भी दिख रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तिमाही में रजिस्टर हुए करीब 5 लाख बीईवी सालाना 20 लाख बैरल तेल की खपत को कम कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं की लागत घटेगी, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    Auto Desh Massive Surge in Demand for Electric Cars in Europe New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.