Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मासूम को आठ बार जमीन पर पटका, विचलित करने वाली सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह
    देश

    मासूम को आठ बार जमीन पर पटका, विचलित करने वाली सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 31, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद. शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।

    रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया।

    रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया।

    सीसीटीवी फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
    दोपहर ढाई बजे के करीब का वक्त था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तब हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर निकला था। रती ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गई जहां मासूम का शव पड़ा था।

    शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था। उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था।

    टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान
    शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद के एक अधिवक्ता के पास गई थीं। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वह यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। रती की मां पिंकी से फोन पर लोकेशन लेकर विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।

    करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर ढाई बजे सूनसान सड़क पर उसने मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। इस पूरे मामले में 34 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है।

    फुटेज देखते ही चीख पड़े लोग, पुलिस भी रह गई दंग
    जब परिजन और आसपास के लोगों व पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो महिलाओं और पुरुषों की चीख निकल गई। कई लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिख रही हैवानियत को देखकर दंग रह गई।

    आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी विराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई, जिससे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

    firozabad tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.