नई दिल्ली, 25 जून (ता)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपने सबस ज्यादा बिकने वाले मॉडल Dzire की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस सब-4 मीटर Compact Sedan को FY25 में भारत की सबसे ज्यादा बिकन वाली कार का खिताब मिला था। इस समय ऑटो मार्केट में हर कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं और इसी बीच Maruti ने भी दाम बढ़ा दिए हैं।
इसके बेस वेरिएंट LXI की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है लेकिन बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में 7,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके VXI CNG और ZXI CNG वेरिएंट्स के लिए सबसे ज्यादा 7,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख और 9.11 लाख रुपए हो गई है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
मैकेनिकल फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki Dzire में 1.2 लीटर का Z-सीरीज 3-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है। यह इंजन 82hp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कपनी की तरफ से फिटेड CNG किट का विकल्प भी मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
अगर इसके माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट्स के लिए 24.79kmpl, AMT वेरिएंट्स के लिए 25.71kmpl और CNG के लिए 33.73 km/kg है।
आपको बता दें कि Dzire को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल-होल्ड असिस्ट, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 9-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, TPMS, क्रूज कंट्रोल जैसी चीजें शामिल हैं।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

