Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट
    • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना
    • 178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना
    • पेयजल संकट न हो, टैंकर सहित वैकल्पिक व्यवस्था रखें तैयार : सीएम योगी
    • गाड़ियां अब नहीं रूकेंगी टोल प्लाजा पर
    • आंधी-तूफान और बारिश का 6 मई तक अलर्ट
    • विदेशी मुद्रा भंडार घटा, फिर भी 9 माह के आयात के लिए पर्याप्त
    • कर्मचारी और शिक्षक करेंगे हर जिले में 15 से आंदोलन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन महीने पहले शादी, अब बॉयफ्रेंड की बाहों में मिली दुल्हन, गांव वालों ने पकड़ा और करवा दी शादी
    देश

    तीन महीने पहले शादी, अब बॉयफ्रेंड की बाहों में मिली दुल्हन, गांव वालों ने पकड़ा और करवा दी शादी

    adminBy adminSeptember 5, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया 05 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक युवती को उसके ससुराल वालों ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद ससुराल वालों ने बहू और उसके बॉयफ्रेंड दोनों की जमकर पिटाई की. फिर पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों की शादी कराने का फैसला हुआ. युवती की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही वह अपनी ससुराल में रात को अपने बॉयफ्रेंड की बाहों में पकड़ी गई.

    मामला बलिया के मनियर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां बड्सरी जागीर गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति के गैर मौजूदगी में ससुराल में बॉयफ्रेंड को बुला लिया, लेकिन तभी उसके ससुराल वालों ने दोनों को साथ में पकड़ लिया. इसके बाद युवती के बॉयफ्रेंड की गांव वालों ने पिटाई की, फिर पंचायत में बॉयफ्रेंड के साथ बहू की शादी कराने का फैसला हुआ. बहू और उसके बॉयफ्रेंड के घर वालों को भी पंचायत में बुलाया गया.

    ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. शादीशुदा युवती का प्रेमी रात को 10 बजे हमारे गांव में उससे मिलने आया था, जिसे देखकर लगभग 100 लोगों ने उसे घेर लिया और चारपाई से बांध दिया. इसके बाद जब युवती और उसके प्रेमी से पूछा गया तो दोनों ने साथ रहने की बात कही. फिर दोनों की शादी करा दी गई और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई.

    लड़की की सास ने कहा कि हमने बहू को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. इस बार हमने प्रधान कमलेश सिंह को बुलाकर बहू की शादी करा दी और उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया. वहीं प्रेमी ने बताया कि दोनों का शादी से पहले से अफेयर चल रहा था और बहाना बनाते हुए कहा कि मैं दवा देने आया था. लड़की की शादी तीन महीने पहले ही उसके मामा के लड़के के साथ हुई थी.

    baliya khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट

    May 2, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना

    May 2, 2026

    178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.