Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»8 महीने की गर्भवती पत्नी और मां को बांके से काटा, पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर
    देश

    8 महीने की गर्भवती पत्नी और मां को बांके से काटा, पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर

    adminBy adminSeptember 18, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 18 सितंबर। लखनऊ में एक युवक ने शादी के 9 महीने बाद बांके से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। उसने अपनी मां पर भी बांके से हमला कर दिया। यह देख युवक की बहन चांदनी चीखते हुए घर के बाहर भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़ पड़े। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़ कर खंभे से बांध दिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां नीलम की मौत हो गई और मां की हालत नाजुक है। अंकुर को गिरफ्तार किया है।

    घटना गुडंबा थानाक्षेत्र के दसौली गांव की है। आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। अंकुर, मूलरूप से बाराबंकी के फतेहपुर के बिलहरा, चिरैया गांव का रहने वाला है। आरोपी, लखनऊ में परिवार के साथ राम सिंह के घर पर किराए पर रहता था। बहन चांदनी, पत्नी नीलम, मां फूलमती, भाई आकाश और पिता दिनेश साथ ही रहते थे।

    अंकुर ने राम सिंह के मकान में दो कमरे किराए पर लिए थे। राम सिंह के मकान में करीब 8 किराएदार रहते हैं। अंतिम वाले कमरे में पत्नी से विवाद शुरू हुआ बहस की आवाज सुनकर मां ने सोचा पति-पत्नी का विवाद है। तभी अचानक से नीलम जोर से चीखने लगी। मां भागते हुए पहुंची तो अंकुर उस पर ताबड़तोड़ बांके से वार कर रहा था।

    मां ने रुकने को बोला लेकिन उसके ऊपर खून सवार था। बहू को बचाने के लिए फूल कुमारी बीचबचाव के लिए आगे बढ़ीं और बेटे को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया। तभी अंकुर ने उनकी कलाई पर वार कर दिया। जिससे उनकी कलाई कट गई। इसके बाद बहन चांदनी चीखते हुए बाहर की तरफ भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उस पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस भी आ गई।

    ससुर दिनेश ने बताया- दिसंबर 2024 में अंकुर की शादी नीलम से हुई थी। अंकुर मजदूरी करता था, जबकि पत्नी घर पर ही रहती थी। दोनों के बीच कोई भी दिक्कत नहीं थी। पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोकझोंक चलती है, वही होता था।

    gudamba lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news wifes-murder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.