नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। सीबीआई ने कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़ा आरोपी विशाखा राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाने की प्रक्रिया में समन्वय किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गत दिवस यह कहा।
सीबीआई ने कहा कि विशाखा राठौड़ तीन अगस्त को पुणे पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने राठौड़ को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया।
बयान में कहा गया कि आरोपी बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में वांछित थी। उसने अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रचकर निवेशकों को झूठा भरोसा दिलाया कि उन्हें निश्चित मासिक मुनाफा (रिटर्न) मिलेगा और उन्हें कई योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आरोपी ने धोखे से धन का दुरुपयोग किया और रकम को कई बैंक खातों तथा ‘डीमैट’ खातों के जरिए इधर-उधर किया। महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने राठौड़ के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी करवाया।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

