Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लोहिया संस्थान: दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाओं के लिए जूड़ा अनिवार्य
    देश

    लोहिया संस्थान: दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाओं के लिए जूड़ा अनिवार्य

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 21, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 21 अप्रैल। चश्‍मा बनाने वाली मशहूर कंपनी लेंसकार्ट आजकल विवादों में है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कंपनी की पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी वायरल हो गई। इस पॉलिसी में बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक का दावा किया गया था, जबकि हिजाब की अनुमति थी। इसके बाद लेंसकार्ट का विरोध शुरू हो गया। अब यूपी की राजधानी लखनऊ से भी ऐसा एक मामला सामने आया है। यहां लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को एजेंसी की तरफ से अजब-गजब फरमान जारी किए गए हैं।

    आदेश में कहा गया है कि बालों में जुड़ा या हेयरनेट ना पहनने पर महिला कर्मचारियों से 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसी तरह, पुरुषों को दाढ़ी या लंबे बाल रखने पर इतना ही जुर्माना भरना होगा। इस आदेश से कर्मचारियों में आक्रोश व्‍याप्‍त हो गया है।

    आईकार्ड ना पहनने पर 100 रुपये जुर्माना
    एजेंसी के कैंप मैनेजर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ड्यूटी पर रहते हुए आईकार्ड ना पहनने या नेमप्‍लेट ना लगाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वर्दी ना पहनने पर 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। ड्यूटी के दौरान सोने, सिगरेट पीने और शराब का सेवन करने वालों को 500 रुपये जुर्माना भरना होगा।

    आउटसोर्स कर्मचारियों में मची खलबली
    इसके अलावा बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर भी 200 रुपये अदा करने होंगे। अवैध या अनुचित तरीके अपनाने, कार्यस्‍थल पर किसी तीसरे पक्ष या अधिकारियों के साथ मिलीभगत करने का दोषी पाए जाने पर बर्खास्‍तगी की जाएगी। इसके अलावा काउंटर पर तैनात कंप्‍यूटर ऑपरेटर को मोबाइल फोन जमा करना होगा। इस आदेश से आउटसोर्स कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

    कर्मचारियों ने लगाया शोषण करने का आरोप
    लोहिया संस्‍थान में करीब 4000 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि केजीएमयू और पीजीआई समेत प्रदेश के दूसरे संस्‍थानों में भी आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं पर उनके लिए ऐसे नियम नहीं हैं। लोहिया के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

    lohia-institute lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.