Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, मेरठ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
    देश

    यूपी में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, मेरठ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comAugust 30, 2025No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज (30 अगस्त) को पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.
    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो अगले कुछ घंटों में पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा. इसका असर रविवार (31 अगस्त) की शाम से लखनऊ और आसपास के जिलों में दिखना शुरू हो सकता है.

    31 अगस्त और 1 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है. कुछ जिलों के लिए बिजली गरजने और गिरने की भी चेतावनी की गई है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों पर असर दिखेगा फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिम से दक्षिण की ओर आ रही रही है. यही कारण है कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश की उम्मीद है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    ललितपुर, झांसी, महोबा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली में हल्की बारिश होने की संभावना है. ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 31 अगस्त को मानसून की रफ्तार में फिर से तेजी आएगी. वहीं एक सितंबर को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी भागों में भारी बारिश होने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. पूर्वी आइसोलेटेड स्थान पर बारिश हो सकती है. रविवार से मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.