Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कहीं शेर आया शेर आया ना हो जाये सच! गंभीर है धमाका करने की सूचनाएं, सार्वजनिक स्थानों के द्वारों पर लगाये जाये सुरक्षा के यंत्र
    • वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
    • 234 साल पहले अमेरिकी कांग्रेस में पास हुए मिंट एक्ट पर अधिकारिक मुद्रा बनी डालर आज भी लोकप्रियता के शिखर पर
    • ग्रामीण बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दी जमानत
    • इंडिगो ने 275 रुपये से 10,000 रुपये तक फ्यूल चार्ज बढ़ाने की घोषणा की, कई रूट्स पर हवाई किराए बढ़ेंगे
    • रिंकू सिंह राही जैसे ईमानदार अधिकारी को मुख्यधारा में मिले तैनाती
    • मोदी जी के बाद योगी जी की माताजी का अपमान आखिर क्यों, सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाए कानून
    • किडनी के व्यापार में संलिप्त दलालों व दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई सरकार किडनी या अंग लेने देने वालों के लिए नियम बनाए सरल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कहीं शेर आया शेर आया ना हो जाये सच! गंभीर है धमाका करने की सूचनाएं, सार्वजनिक स्थानों के द्वारों पर लगाये जाये सुरक्षा के यंत्र
    देश

    कहीं शेर आया शेर आया ना हो जाये सच! गंभीर है धमाका करने की सूचनाएं, सार्वजनिक स्थानों के द्वारों पर लगाये जाये सुरक्षा के यंत्र

    adminBy adminApril 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ अम्बेडकर नगर और मेरठ कचहरी में बुधवार को दिन में एक बजकर १० मिनट पर तेरह धमाकों के होने की मिली सूचना ने प्रशासन और पुलिस के साथ साथ नागरिकों को भी हिलाकर रख दिया क्योंकि कचहरी चाहे मेरठ की हो या लखनऊ की या अम्बेडकर नगर की अनेकों लोग यहां प्रतिदिन अपने कार्यों से संबंध में आते हैं उक्त सूचना मिलते ही सभी जगह के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी यह अफसरों की जागरूकता का परिणाम रहा या सौरभ विश्वास नाम की ईमेल आई डी से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के ईमेल एकाउंट से यह ईमेल बीते बुधवार तड़के २रू१३ बजे भेजने वाले ने झूठी खबर भेज अफरा तफरी मचाने की कोशिश की जो भी हो इससे पहले भी वर्ष २०२६ मेें १३ फरवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों मेरठ सहित कचहरी को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। १६ फरवरी को फिर धमकी दी गयी और अब १ अप्रैल को वही घटनाक्रम दोहराया गया।
    भगवान की कृपा और अफसरों की जागरूकता से यह प्रयास टला या ईमेल भेजने वाले ने बदअमनी फैलाई जो भी हो यह ऐसे प्रकरण है जो गम्भीर है और इन्हें टाला नहीं जाना चाहिए और यह सोचकर कि कुछ नहीं हुआ हमें चुप नहीं बैठना चाहिए। क्योंकि कभी स्कूलों को कभी कचहरी तो कभी ओर कोई सावर्जनिक स्थानों पर ऐसी धमकियां दी जाती है मगर कुछ होता नहीं मगर पिछले कुछ वर्षों में जो ऐसे धमाके हुए उन्हें दृष्टिगत रख जनहित में यह पता लगाया और कोई ऐसी व्यवस्था विकसित करने की बड़ी जरूरत है कि जिससे यह पता चल जाये कि उक्त ऐसी ईमेल किसने और कहां से भेजी और भेजने वाले के विरूद्ध सार्वजनिक रूप से ऐसी कार्यवाही हो जो दूसरे ऐसा प्रयास न कर सकें। और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर गोपनीय रूप से नजर रखी जाये और जनता में यह संदेश दिया जाये कि अगर ऐसी कोई सूचना किसी को कहीं से मिलती है तो वह बड़े अधिकारियों को दे उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। तभी आम आदमी को विश्वास में लेने से ऐसी सूचनाओं से छुटकारा मिल सकता है और उनके होने वाली संभावनाएं भी कम होंगी बाकी तो घर से कोई अगर कुछ सोचकर निकलता है तो उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करेगा आवश्यकता इस बात की है कि हमें उसकी सोच और योजनाओं को विफल करने के लिए कौन सा तंत्र विकसित करना है।
    वरना पुराने समय से ग्रामीण कहावत जो सुनते चले आ रहे है कि कुछ लोग गांव में आये दिन शेर आया शेर आया अफवाह फैलाते थे उनकी इस आदत से परेशान गांववासी लापरवाह हो गये और एक दिन वाकई में शेर आकर पूरा विध्वंस मचाकर चला गया क्योंकि सब यहीं सोच रहे थे कि यह सब अफवाह है इसे ध्यान में रखकर हमें लापरवाह होने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ ऐसी सूचनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण और गोपनीय तरीके से कुछ करना होगा। हमारे अफसर नये हो या पुराने उच्च पदों पर हों या कनिष्ठ पदों पर वह वर्तमान माहौल और कब क्या हो सकता है इस बारे में आसानी से सोच सकते हैं उन्हें इसके लिए टीम बनाकर काम करने की आवश्यकता है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी इस संदर्भ में कुछ एतियात कदम उठाने चाहिए क्योंकि ऐसी सूचनाएं कभी भी और कहीं से सुनने को मिलती हैं और कुछ हो ना हो आम आदमी में भय जरूर उत्पन्न हो जाता है बस यह अच्छा है कि इन्हें लेकर अभी अफवाहें उड़नी शुरू नहीं हुई हैं इसलिए समाज में शांति और भयमुक्त वातावरण बना हुआ है। मेरा यह भी मानना है कि कचहरी स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुछ ऐसे यंत्र लगाये जाये जो छोटा-बड़ा किसी भी तरह का विध्वंस कारी सामान ले जाना चाहे तो उसका पता गेट पर ही लग जाये और कोई कहेें कि इतनी व्यवस्थाएं कहां कहां की जायेंगी तो भैया अगर सुरक्षित रहना है तो यह करना ही होगा हां यह कह सकते हैं कि पुलिस और शासन प्रशासन के अधिकारी इस काम में बड़ें उद्योगपतियों व्यापारियों और आजकल शिक्षा के नाम पर मोटा धन कमा रहे स्कूल संचालकों आदि से आर्थिक मदद लेकर यह व्यवस्था लागू कर और करा सकते हैं।

    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

    April 2, 2026

    234 साल पहले अमेरिकी कांग्रेस में पास हुए मिंट एक्ट पर अधिकारिक मुद्रा बनी डालर आज भी लोकप्रियता के शिखर पर

    April 2, 2026

    ग्रामीण बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दी जमानत

    April 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.