Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने किया सुसाइड, घर में चल रही थी हल्दी-मेहंदी की रस्में
    देश

    शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने किया सुसाइड, घर में चल रही थी हल्दी-मेहंदी की रस्में

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 25, 2025No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर 25 नवंबर। यूपी के फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने सुसाइड कर लिया। कल यानी 26 नवंबर को बारात जानी थी। घर में शादी की रस्में हल्दी-मेहंदी शुरू हो चुकी थी। सोमवार रात को परिवार के लोग सोने चले गए। दरअसल, शादी को लेकर एक दिन पहले सुधीर ड्यूटी पर नहीं गए। आज सुबह कानून गो घर आए और डांटने लगे। इसके बाद सुधीर कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
    काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आई तो परिवार ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो लेखपाल सुधर कुमार कोरी (25) की फंदे से लटक रहे थे।

    बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि सुधीर की मौत हो चुकी थी। सुधीर जहानाबाद विधानसभा में SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) का काम कर रहे थे। वह परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे में रहते थे।
    खजुहा कस्बे में सुधीर का घर है। घर में मां रामकुमारी, भाई जंगबहादुर, भाभी और बहन रोशनी रहती हैं। पिता का नाम श्याम की मौत हो चुकी है। भाई, और बहन की शादी हो चुकी है । सुधीर सुधीर खजुहा ब्लाक के सुल्तान गढ़ में लेखपाल के पद पर तैनात थे।

    दो दिन पहले ही बहन रोशनी और भाई शादी को लेकर गांव आए थे। रिश्तेदारों ने बताया कि सुधीर की 2 साल पहले लेखपाल के पद पर नियुक्ति हुई थी। 6 महीने पहले सुधीर की शादी पास के गांव सीतापुर में रहने वाले रघुनंदन की बेटी काजल से तय हुई थी। 8 जून 2025 को जहानाबाद के पटेल गेस्ट हाउस में इंगेजमेंट हुआ था।

    26 नवंबर को घर से 4 किलोमीटर दूर सीतापुर में बारात जाने वाली थी। लेकिन 25 तारीख मंगलवार को सुधीर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बहन ने देखा तो घर वालों को बताया। परिजन तुरंत उतार कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    commits-suicide fatehpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.