Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे हिंसक जानवरों से नागरिकों को बचाने के प्रयास, प्रतिदिन कुत्ते बंदर सांड लोगों को कर रहे हैं घायल
    • मंदिर झुक गया सीधा करने में मिली सफलता, एएसआई तकनीकी को और मजबूत व प्रचारित किया जाए
    • अब ऐप के माध्यम से पहुंचेंगे नानी दादी के घर गांव में नीम पीपल मंदिर कुंआ चौपाल जैसे शब्द यादों में रह जाएंगे
    • एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है फिल्म अल्फा
    • ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश
    • जीवंत झलक विरासत और आधुनिकता की
    • पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अनिकेत चौहान समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 11 लाख नकद और हथियार बरामद
    • अब जनता के हक का हिसाब मांगेगा कांग्रेस का एक-एक सिपाही : अजय राय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हड़ताल पर रोक के विरोध में आंदोलन करेंगे अधिवक्ता, संयुक्त बैठक में घोषणा, नहीं देंगे शपथपत्र
    देश

    हड़ताल पर रोक के विरोध में आंदोलन करेंगे अधिवक्ता, संयुक्त बैठक में घोषणा, नहीं देंगे शपथपत्र

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 11 जून (प्र)। किसी भी स्थिति में अधिवक्ता संघों द्वारा हड़ताल तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित न करने का शपथपत्र हाई कोर्ट इलाहाबाद ने अपने तीन जून के आदेश में सभी जनपदों की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मांगा है। यह शपथपत्र भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर देने का आदेश है। इस आदेश के विरोध में जिला बार और मेरठ बार एसोसिएशन की बुधवार को आयोजित संयुक्त बैठक मैं दो टूक घोषणा की गई कि अधिवक्ता कोई शपथपत्र नहीं देंगे। आदेश के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेंगे। गुरुवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के बैनर तले पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों की आनलाइन बैठक करके इस हड़ताल के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

    जिला बार के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में बुधवार को जिला बार और मेरठ बार एसोसिएशन की यह संयुक्त बैठक हुई। जिसमें दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दोनों बार के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। जिला बार के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश पर आक्रोश व्यक्त किया।

    बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाई कोर्ट के पत्र के संबंध में कोई भी बार पदाधिकारी शपथपत्र प्रस्तुत नहीं करेगा। सर्वोच्च न्यायालय और न्यायालय द्वारा पारित किया गया आदेश सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश के विपरीत है।
    उन्होंने बताया कि 20 जून को केंद्रीय संघर्ष समिति की आपातकालीन बैठक आफ लाइन बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस मुद्दे पर प्रदेश के सभी जनपदों के बार एसोसिएशन से वार्ता करके अधिवक्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

    जिला बार अध्यक्ष रविंद्र सिंह और मेरठ बार के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की तथा संचालन जिला बार के महामंत्री प्रशांत गुप्ता और मेरठ बार के महामंत्री परवेज आलम ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में अमित राणा, आनंद कश्यप, राजेंद्र सिंह राणा, अमित दीक्षित, नरेशदत्त शर्मा, अनिल जंगाला, राजीव त्यागी, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, गजेंद्र सिंह धामा, ओ पी शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, धीर सिंह समेत दोनों बार के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री ने भी विचार रखे।

    meerut news meerut report Strikes by lawyers' associations. tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे हिंसक जानवरों से नागरिकों को बचाने के प्रयास, प्रतिदिन कुत्ते बंदर सांड लोगों को कर रहे हैं घायल

    July 3, 2026

    मंदिर झुक गया सीधा करने में मिली सफलता, एएसआई तकनीकी को और मजबूत व प्रचारित किया जाए

    July 3, 2026

    अब ऐप के माध्यम से पहुंचेंगे नानी दादी के घर गांव में नीम पीपल मंदिर कुंआ चौपाल जैसे शब्द यादों में रह जाएंगे

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.