नई दिल्ली, 26 मार्च (अम)। केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में शामिल जदयू के सांसद गिरधारी यादव की लोकसभा की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलेश्वर कामत ने यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए स्पीकर ओम बिरला को उनकी सदस्यता खत्म करने संबंधी नोटिस सौंपा है। नोटिस में सांसद पर पार्टी रुख से उलट बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस के साथ उनके बयानों से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए हैं।
गत दिवस दिए गए नोटिस में कहा गया है कि सांसद गिरधारी ने एसआईआर पर पार्टी से अलग रुख अपनाया। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी राजद से उम्मीदवार अपने पुत्र चाणक्य का प्रचार किया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से दूरी बनाई। इस संबंध में भेजे गए नोटिस का उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि संसदीय नियम के पैरा 21 (ए) की दसवीं अनुसूची में स्पीकर को सदन के बाहर सदस्य के पार्टी विरोधी गतिविधि पर कार्रवाई का अधिकार है।
Trending
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
- हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

