Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»10वीं के छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा देनी अनिवार्य, तभी दूसरी दे पाएंगे
    देश

    10वीं के छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा देनी अनिवार्य, तभी दूसरी दे पाएंगे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 17, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 17 फरवरी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।
    कक्षा 10वीं में 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी। वहीं, 12वीं में 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल होंगी। इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में और 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में आयोजित की जाएगी। देशभर में 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
    सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों को ष्अनिवार्य पुनरावृत्तिष् श्रेणी में रखा जाएगा और वे केवल अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।
    सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को ही दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अप्रमाणित जानकारियों पर विश्वास न करें और परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने या भ्रामक सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि इस वर्ष भी प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पूर्व वर्षों की तरह सुदृढ़ रहेगी।
    सीबीएसई ने 2026 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की शुरुआत की है, जबकि कक्षा 10 का मूल्यांकन पारंपरिक भौतिक माध्यम से ही जारी रहेगा।
    इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षकों को 16 फरवरी से डिजिटल मूल्यांकन प्लेटफॉर्म पर अभ्यास सत्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल शिक्षकों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जा रहे हैं। अभ्यास अवधि के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिहीन बनाया जा सके।

    Cbse Board Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर

    August 8, 2026

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    August 8, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.