नई दिल्ली, 16 मई (ता)। गाजा में इजराइल के एक हवाई हमले में गत दिवस हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया है या घायल हुआ है। हमास ने इस हमले को लेकर तुरंत कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि शुक्रवार शाम सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास की श्कस्साम ब्रिगेड्सश् के प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाया गया।
गत शाम गाजा सिटी में कम से कम दो इजराइली हवाई हमले हुए, जिनमें से एक के बारे में इजराइल ने कहा कि उसका लक्ष्य अल-हद्दाद था। एक हमला एक रिहायशी इमारत पर और दूसरा एक वाहन पर किया गया। ‘फलस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ के सराया फील्ड अस्पताल और शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नेतन्याहू और काट्ज ने एक बयान में कहा कि अल-हद्दाद सात अक्टूबर के हमले के श्श्मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।
अक्टूबर में हुए नाजुक युद्धविराम समझौते के बावजूद गाजा में लगभग रोज इजराइली हमले जारी हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तब से अब तक 850 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। फलस्तीनी नागरिकों ने कहा कि अल-हद्दाद को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद भी कई हवाई हमले हुए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इजराइली सेना किन ठिकानों को निशाना बना रही थी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

