मेरठ, 02 जून (प्र)। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल अब निगम की कार्यशैली पर निशाना साध रहे हैं। कई जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने इस मामले की उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की है।
पार्षदों ने मामले की शिकायत लखनऊ तक पहुंचा दी। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता, मानकों के पालन और कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि कई सड़क पर निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। पार्षद संजय सैनी का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं अधिवक्ता संदीप पहल ने कई बार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। आरोप है कि कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण की परतों की मोटाई, सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की निगरानी को लेकर खामियां सामने आ रही हैं। यदि समय रहते मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करोड़ों रुपये की परियोजना पर प्रश्नचिह्न लग सकता है।
पार्षदों ने कमिश्नर से भी शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। गत दिवस भी सीएम ग्रिड योजना की सड़क में अनियमितता होने की शिकायत सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। निगम के मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया का कहना कि सीएम ग्रिड योजना में बनने वाली सड़क की जांच शासन स्तर से भी हो रही है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

