Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बरेली जा रहे इकरा हसन और हरेंद्र मलिक को यूपी गेट पर रोका, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली लौटा सपा सांसदों का दल
    देश

    बरेली जा रहे इकरा हसन और हरेंद्र मलिक को यूपी गेट पर रोका, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली लौटा सपा सांसदों का दल

    adminBy adminOctober 4, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 04 अक्टूबर। बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद में हुए लाठीचार्ज का प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को भुनाने में लग गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली के लिए जा रहा था। नेताओं को दिल्ली-गाजियाबाद सीमा के यूपी गेट पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान सपा सांसदों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। सपा नेताओं ने इसे भाजपा का डर करार दिया। एक घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रतिनिधिमंडल वहीं से वापस दिल्ली लौट गया।

    सुबह करीब 11 बजे सपा सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक के साथ सपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से बरेली के लिए निकला। जैसे ही काफिला यूपी गेट पहुंचा वहां मौजूद गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने रोक लिया। सपा सांसदों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। सांसद हरेंद्र मलिक की तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। उन्होंने इस सारे घटनाक्रम की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को वहीं से फोन कर जानकारी दी।

    हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में आपातकाल लगा रखा है। पुलिस ने हमें यहां रोक लिया है और कह रही कि वापस जाओ। अगर सरकार ने बरेली में प्रवेश निषेध किया है या वहां कोई धारा लगाई है तो प्रतिनिधिमंडल को वहां रोका जाए। यही क्यों रोका जा रहा है? क्या भाजपा सरकार ने विपक्षी पार्टी के नेताओं, सांसदों और विधायकों के सड़क पर चलने पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लगे जाम के लिए पुलिस कार्यवाही को दोषी ठहराया। उन्होंने पुलिस को हटाए हुए जबरन आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें थाम लिया।

    सांसद इकरा हसन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 15 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली में जो कुछ हुआ, उसकी सच्चाई और वहां के लोगों के साथ सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो कृत्य किया उसे जानने के लिए जा रहा था। हम वहां सिर्फ सच्चाई जानने और लोगों का दुख दर्द बांटने जा रहे थे, माहौल खराब करने नहीं, लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में एक समुदाय विशेष को जबरन निशाना बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान यूपी गेट पर करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल वहीं से वापस दिल्ली लौट गया।

    ghaziabad harendra-malik iqra-hasan tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.