Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
    • इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
    • लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
    • एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
    • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp
    • बिहार में पत्रकार विमल कुमार के दो हत्यारों को उम्रकैद
    • सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
    • सलीम पर मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानलेवा हमला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएम को बदनाम करने की बजाय अलंकार वीआरएस लेकर करें राजनीति, विदेश मंत्रालय एप्सटीन पर अमेरिका से जताएं विरोध
    देश

    पीएम को बदनाम करने की बजाय अलंकार वीआरएस लेकर करें राजनीति, विदेश मंत्रालय एप्सटीन पर अमेरिका से जताएं विरोध

    adminBy adminFebruary 2, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूजीसी बिल और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद कानपुर में केशव नगर स्थित अपने आवास पहुंचे निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री ने मां गीता देवी और ताऊ का आशीर्वाद लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर यूजीसी और शंकराचार्य के अपमान का मुददा उठाया। यह उनका अपना निर्णय था लेकिन अब छह फरवरी तक इस काले कानून को वापस नहीं लेने पर सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बात कही है। उन्हों कहा कि उनके साथ देश के अनेक संगठन हैं। उन्होंने सीएम योगी को अपना बताया इसमें कोई बुराई नहीं है। उनका यह कहना कि एससी एसटी एक्ट से ८५ प्रतिशत लोग प्रभावित है और इसमें दर्ज ९५ प्रतिशत केस झूठे होते हैं। यह उनकी अपनी सोच है लेकिन उनके द्वारा केंद्र व यूपी सरकार में टकराव व केंद्र सरकार द्वारा २०२७ में यूपी में योगी को अनकहे रूप से हराने की बात कही गई और बोले कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव हो तो एक सीट भी नहीं जीत पाएगी क्योंकि कोर वोटर उनसे अलग हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी व केंद्र सरकार में टकराव के तहत यूजीसी बिल लाया गया ताकि यूपी सरकार का अहित हो। उनका कहना है कि यह एक सिविल वार की तरह था और इनके पीछे गुजरात की कंपनियों की कमीशनखोरी यूपी के ३० लाख करोड़ के बजट में दिख रही है। अलंकार द्वारा इस्तीफा वापस ना लेने की कही गई बात उनका अपना मत है। लेकिन इन मुददों को लेकर राजनीति करने और केंद्र सरकार तथा पीएम नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के खिलाफ जो विषवमन किया जा रहा है वो सही नहीं कहा जा सकता। वो अपना कोई भी आंदोलन चलाएं, संविधान के तहत है तो कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर समाज में विभाजन होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई को ध्यान में रखकर उनके द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह को बदनाम करने और विवादों में फंसाने की जो कोशिश की जा रही है वो उन्हें रोकनी चाहिए। क्योंकि एक बात वो समझ लें कि उनके कुछ भी कहने से पीएम मोदी और अमित शाह पर आम आदमी का विश्वास डोलने वाला नहीं है। जहां तक उनका कथन है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिस प्रकार भारत को लूटा था उसी प्रकार वेस्ट इंडिया कंपनी देश को बर्बाद करने पर तुली है। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी इसके सीईओ और अमित शाह एमडी हैं। जहां तक गुजरात की कंपनियों के कमीशन का मुददा है इस बारे में जांच होनी चाहिए और अगर कोई कार्य होना है तो वो यूपी की कंपनियों के माध्यम से हो। मुझे लगता है कि अब अलंकार अग्निहोत्री जो गलती इस्तीफा देकर कर चुके हैं उससे बचने के लिएऐसी बातें कर रहे हैं जिससे सरकार उन्हें माफ कर दें। अगर उन्हें लगता है कि वो सही है तो वह नौकरी से वीआरएस लेकर अपनी बात कहने के लिए मैदान में आना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि कितने संगठन उनके साथ हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो कुछ ही दिनों में उनका नाम मीडिया में ढूंढने से भी ना मिल पाएं।
    मुझे लगता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार को एप्सटीन के ईमेल में जो जिक्र किया गया है उसमें ही इस बात को लेकर जांच होनी चाहिए कि कहीं इस्तीफा देेने वाले पीसीएस अधिकारी जैसे व्यक्ति का तो कोई हाथ नहीं है। मेरा मानना है कि कानून व विदेश मंत्रालय को इस मेल जिसमें ३० लाख पन्नों की एप्सटीन फाइलें जारी की गई हैं उसमें पीएम मोदी का नाम जोउ़ने की कोशिश किसी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति की कारस्तानी कही जा सकती है इसलिए विदेश मंत्रालय अमेरिका से इस बारे में नाराजगी जाहिर करेें और कांग्रेस भी ऐसे मुददों को लेकर पीएम को बदनाम ना ही करे तो अच्छा है
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध

    February 28, 2026

    इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा

    February 28, 2026

    लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.