Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छुट्टी की बजाय साहब ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
    देश

    छुट्टी की बजाय साहब ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 23, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्ती 23 मार्च। बीमार मां का उपचार कराने के लिए अवकाश मांगने वाले वरिष्ठ सहायक पुनीत पांडेय को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दी। यद्यपि वरिष्ठ सहायक ने अवकाश अनुमन्य न होने की स्थिति में वीआरएस मांगा था वीआरएस के समय तक उनके पास 122 दिन का अर्जित अवकाश शेष था। बीआरएस देने के तय नियमों और मानकों का पालन न होने पर शासन ने संयुक्त कृषि निदेशक को इसकी जांच सौंपी है।

    कृषि विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक पुनीत पांडेय ने 31 अक्टूबर 2023 को अवकाश प्रार्थना पत्र देते हुए एक नवंबर से 20 नवंबर 2023 तक अर्जित अवकाश के साथ मुख्यालय छोड़ने की अनुमति ली थी। 18 नवंबर को उन्होंने पुनः जिला कृषि अधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर 21 से 30 नवंबर तक अवकाश मांगा, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। 19 नवंबर को पुनीत ने पुनः प्रार्थना पत्र देते हुए लिखा कि मेरा जो अवकाश एक नवंबर से चल रहा है, उसे 28 फरवरी तक स्वीकृत करने हेतु कार्यवाही करने की कृपा करें। यदि अवकाश अनुमन्य न हो तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान करने की कृपा करें। तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने पुनीत को अवकाश देने की बजाय 29 नवंबर को वीआरएस दे दिया, जबकि उस तिथि तक पुनीत के पास 122 दिनों का अर्जित अवकाश शेष था। पुनीत ने मार्च 2025 में कृषि निदेशक लखनऊ को प्रत्यावेदन देकर सेवा बहाली की मांग की। शासन ने संयुक्त कृषि निदेशक को गुण-दोष के आधार पर जांच कर निर्णय लेने का निर्देश दिया। संयुक्त निदेशक के निर्देश पर उप कृषि निदेशक ने मामले की जांच कर आख्या दी ।

    उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने जांच आख्या में बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले संबंधित कर्मचारी को नोटिस देना अनिवार्य है, जिसका पालन नहीं किया गया। किसी भी सशर्त प्रार्थना पत्र को स्वीकार करना या उस पर निर्णय लेना शासनादेश में विद्यमान व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी व वर्तमान में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी पद पर तैनात राजमंगल चौधरी ने कहा कि पुनीत पांडेय को वीआरएस देने का निर्णय उच्चाधिकारियों के निर्देशन में ही लिया गया था। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के अनुरोध पर ही तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी ने वीआरएस की संस्तुति की होगी। उन्होंने सही निर्णय लिया था या गलत, इसकी जांच जारी है। शासन के निर्देश पर ही इस प्रकरण की जांच संयुक्त कृषि निदेशक कर रहे हैं।

    basti tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.