Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»फरवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा स्वदेशी AI मॉडल, भारत में रहेगा देशवासियों का डेटा
    टेक्नोलॉजी

    फरवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा स्वदेशी AI मॉडल, भारत में रहेगा देशवासियों का डेटा

    adminBy adminOctober 11, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 11 अक्टूबर। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत की जल्द अपनी पहचान होगी। दरअसल सरकार का कहना है कि देश का पहला ‘स्वदेशी AI मॉडल’ फरवरी 2026 से पहले लॉन्च हो जाएगा। यह मॉडल पूरी तरह से भारतीय डेटा पर आधारित होगा। सरकार का दावा है कि इस AI सिस्टम को फरवरी 2026 में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। इस स्वदेशी AI मॉडल को भारतीय कंपनियों और सरकारी सर्वर पर विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद देश के डेटा को सुरक्षित और भारत को AI के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

    न्‍यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने जानकारी दी है कि भारत AI के क्षेत्र में भले थोड़ा पीछे हो लेकिन अब देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले जहां सरकार 10,000 GPU का लक्ष्य लेकर चल रही थी वहीं अब तक 38,000 GPU का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि ये GPU एआई मॉडल की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए पावर देते हैं। सरकार भारतीय कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा संसाधन देने के लिए लगातार GPU जोड़ रही है।

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्वदेशी AI मॉडल पूरी तरह भारतीय डेटा सेट्स पर ट्रेन किया जाएगा। इसके साथ-साथ यह भारतीय सर्वर पर ही होस्ट भी होगा। इससे देशवासियों की डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी सुनिश्चित होगी। बता दें कि सरकार इस प्रोजेक्ट में 12 भारतीय कंपनियों को सहयोग दे रही है, जिनमें से दो कंपनियों के इस साल के अंत तक अपने खुद के फाउंडेशनल मॉडल तैयार होने की उम्मीद है।

    ऐसी जानकारी आ रही है कि सरकार स्वदेशी AI के साथ-साथ स्वदेशी GPU बनाने का लक्ष्य भी साथ-साथ लेकर चल रही है। इसे सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत बनाया जाएगा। इससे भारत AI के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के प्रोसेस में एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। फिलहाल सरकार ओपन बिडिंग के जरिए हर तीन महीने में GPU खरीद रही है। दुनियाभर की सरकारें आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

    AI artificial-intelligence india government tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.