Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने में तो ? लेकिन समय से कार्य पूरा और जवाबदेही भी तय की जाए
    देश

    पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने में तो ? लेकिन समय से कार्य पूरा और जवाबदेही भी तय की जाए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 24, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विकास कार्यों में तेजी लाना और अनुमति में देर ना होने देना वक्त की बड़ी आवश्यकता है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा १९९५ के बाद से अब ३० वर्ष उपरांत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक की वृद्धि की है जिससे अधिकारियों को विभागीय निर्णय लेने में अधिक स्वायत्ता होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए उक्त निर्णय से लगभग ५.५२ गुना वृद्धि की गई है इसलिए यह कहते हुए कि वर्तमान परिदृश्य में वित्तीय अधिकारों का पुननिर्धारण आवश्यक है क्योंकि मुख्यमंत्री के निर्णयानुसार अब मुख्य अभियंता को अब 2 करोड़ के स्थान पर 10 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार होगा।

    अधीक्षण अभियंता को 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा
    महंगाई और कार्य को बढ़ावा देने को दृष्टिगत रख यह जो निर्णय लिया गया है वो गलत नहीं है लेकिन सबकी तो नहीं कहता मगर जो खबरों में पढ़ने सुनने को मिलता है कुछ अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों में गुंणवत्ता का ध्यान ना रख पैसे की बंदरबाट की प्रवृति अपनाई जा रही है उसे देख यह कहा जा सकता है कि वित्तीय अधिकार बढ़ाए ठीक है लेकिन इनकी जवाबदेही भी तय की जाए और समयावधि में गुणवत्ता और मानक के अनुसार काम पूरे करा सके इसके लिए दागी व विवादित अफसरों को जिम्मेदारी ना दी जाए और पांच व दस करोड़ की रकम काफी होती है इसलिए विधायक व सांसद को इन खर्चो पर नजर रखने के अधिकार दिए जाएं कि आवश्यकता पड़ने पर वो संबंधित कार्य व उस पर हुए खर्च की पूरी जानकारी और मौका निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रख निर्णय ले सकें और जो काम होने हैं वो सरकार और सीएम की भावनाओं के अनुकुल हो। कहने का आशय है कि पैसे की बंदरबाट और बर्बादी ना हो इसका ध्यान विशेष रूप से रखा जाना चाहिए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.