Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो
    • गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं
    • कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा
    • भूटान की न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सुधारों का सीजेआई सूर्यकांत ने सुझाव दिया
    • बिरला सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन संचालन नहीं करेंगे
    • पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति
    • दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की आयु में निधन, देवदास में निभाया था अहम किरदार
    • करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आईपीएस सुसाइड मामले में शत्रुजीत को डीजीपी पद से हटाया
    देश

    आईपीएस सुसाइड मामले में शत्रुजीत को डीजीपी पद से हटाया

    adminBy adminDecember 16, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ 16 दिसंबर। हरियाणा सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए IPS अफसर शत्रुजीत कपूर को हरियाणा के डीजीपी के पद से रिलीव कर दिया है. उनकी जगह पर हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह को अगले आदेश तक हरियाणा के कार्यवाहक DGP के रूप में तैनात किया गया है.

    7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद से विवादों में घिरे आईपीएस अफसर शत्रुजीत कपूर को हरियाणा सरकार ने राज्य के डीजीपी के पद से रिलीव कर दिया है. अब उनके पास सिर्फ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी रहेगी. वहीं मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह को अपने मौजूदा कर्तव्यों के अगले आदेश तक हरियाणा के कार्यवाहक DGP के रूप में तैनात कर दिया है.

    बता दें कि 7 अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने सुसाइड नोट में तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दिवंगत IPS की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि DGP शत्रुजीत सिंह कपूर ने उनके पति वाई. पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
    इसके बाद हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर को 14 अक्टूबर से 2 महीने की लंबी छुट्टी पर भेज दिया था. शनिवार यानि 13 दिसंबर को उनकी दो महीने की लंबी छुट्टी खत्म हो गई थी जिसके बाद आज ये नया आदेश जारी किया गया है.

    वहीं इस बीच हरियाणा सरकार को हरियाणा के लिए नए डीजीपी को भी नियुक्त करना है क्योंकि मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. माना जा रहा है कि हरियाणा के नए डीजीपी की रेस में आईपीएस अजय सिंघल, आलोक मित्तल और ए.एस. चावला के नाम शामिल हैं.

    HARYANA DGP SHATRUJEET KAPOOR haryana-government OP SINGH tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो

    March 6, 2026

    गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं

    March 6, 2026

    कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.