Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शाहजहांपुर में बोलेरो से टक्कर के बाद घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली, पति-पत्नी की मौत, पोता-पोती की हालत गंभीर
    देश

    शाहजहांपुर में बोलेरो से टक्कर के बाद घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली, पति-पत्नी की मौत, पोता-पोती की हालत गंभीर

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर 06 नवंबर। शाहजहांपुर में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर-ट्राली ने एक टीनशेड वाले घर में सो रहे पति-पत्नी सहित चार को रौंद दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गांव के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घेर लिया। ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने निगोही-पुवायां मार्ग पर ईंट-पत्थर रखकर रात भर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। रात एक बजे गांव में पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। रातभर पुलिस के लोग गांव के लोगों को मनाते रहे। गुरुवार सुबह 8 बजे कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।

    पुवायां थाना क्षेत्र के सुनारा बुजुर्ग गांव के रहने वाले रामशंकर (48) का मकान, निगोही-पुवायां रोड के पास है। मकान के सामने ही रोड किनारे उन्होंने टीनशेड डाल रखा है। बुधवार को रामशंकर और उनकी पत्नी तारा देवी (46) टीनशेड में चारपाई डालकर सो रहे थे।

    अपने दादा-दादी के पास ही पोती वंदना (13) और पोता अरुण (4) भी सो रहे थे। रात करीब 11 बजे निगोही की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अचानक से सामने से आ रही एक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो करीब 5 फीट उछलते हुए दूर जा गिरी।

    उधर, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित टीनशेड में जा घुसा। हड़बड़ाहट में ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, इसी दौरान रामशंकर और उनकी पत्नी तारा देवी उसकी चपेट में आ गए। ट्रैक्टर के नीचे आने से पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वंदना और अरुण को भी टक्कर मार दी। उधर, टक्कर की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर पहले गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

    एसपी ने कहा- दोनों ड्राइवर्स को अरेस्ट करने के लिए टीम लगाई गई है।

    shahjahanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.