Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरादाबाद में कोचिंग के बाहर 5 सहेलियों ने हिंदू छात्रा को पहना दिया बुर्का, मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप
    देश

    मुरादाबाद में कोचिंग के बाहर 5 सहेलियों ने हिंदू छात्रा को पहना दिया बुर्का, मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 24, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 24 जनवरी। बिलारी क्षेत्र में कोचिंग के बाहर हिंदू छात्रा को उसकी सहेलियों ने बुर्का पहनवा दिया। छात्रा पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। अपने धर्म की विशेषता बताई। छात्रा का बुर्का पहनते वीडियो प्रसारित होने के बाद हिंदू संगठन हरकत में आए और हंगामा किया। पुलिस ने छात्रा के भाई के शिकायती पत्र पर नाबालिग आरोपित पांच छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    बिलारी के मुहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी निवासी देवेश ने बिलारी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बहन बिलारी के इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। साथ ही बहन शाहुकुंज कालोनी में कोचिंग के लिए भी जाती है। उसके साथ में ही उसकी कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राएं भी कोचिंग करती है।

    वहां उसके साथ अलीना नाम की लड़की भी पढ़ती है. यह सभी उसकी बहन को बहला-फुसलाकर बुर्का पहने का दबाब डाल रही हैं. यही नहीं मुस्लिम धर्म भी अपनाने का दबाब डाल रहीं हैं. अलीना के साथ मलिश्का, सविया,रियाशा और जहौरा भी हैं जो लगातार बहन पर प्रेशर बनातीं हैं.

    पांचों छात्राएं साजिश के साथ बहन का मतांतरण कराने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं वह अपने धर्म की विशेषता बताते हुए कई बार बुर्का भी पहनाया है। इसकी जानकारी एक वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई।

    एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक छात्रा का पिछले दिनों बुर्का पहनते हुए वीडियो प्रसारित हुआ था। उस मामले में शिकायती पत्र मिला है। शिकायती पत्र के आधार पर पांच छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित छात्राएं नाबालिग है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.