Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मथुरा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवा 21 करोड़ रूपये ठगे
    देश

    मथुरा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवा 21 करोड़ रूपये ठगे

    adminBy adminSeptember 15, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 15 सितंबर। भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवाकर साइबर ठगों ने ऑनलाइन 21 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। इसके बाद सात लाख रुपये को छोड़कर बाकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर भी कर ली। शनिवार रात दो ठगों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

    नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्ड पोर्टल (एनसीआरपी) पर भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में संचालित एक बैंक खाते के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने की 141 शिकायतें दर्ज हुईं थीं। ये शिकायतें बीते 10 दिन में आगरा, अलीगढ़ के साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आईं थीं। साइबर थाना पुलिस मथुरा ने बैंक जाकर जांच की तो पता चला कि यह खाता 27 अगस्त 2025 को शिव गौरा गोसवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से तीन लोगों ने संयुक्त नाम से खुलवाया गया था। इसमें मथुरा के गौतम उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, शिवम कुमार और गोविंद कुमार निवासीगण सुंदरवन, बालाजीपुरम के नाम दर्ज थे।

    जांच में पता चला कि 4 से 6 सितंबर के बीच देश भर के अलग-अलग खातों से करीब 21 करोड़ रुपये इस खाते में आए। इसमें से करीब 20.93 करोड़ रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई। खाते में केवल 7 लाख रुपये ही शेष थे, जिसे पुलिस ने होल्ड करा दिया।

    शनिवार रात 12 बजे के करीब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ठगी को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल दो ठगों को बाद स्थित बरेली हाईवे कट से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गौतम उपाध्याय थाना हाईवे की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी का निवासी है और बलदेव सिंह बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला बैर का निवासी है। आरोपी बलदेव दिव्यांग है और वर्तमान में लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में ही रह रहा था। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने पर केस भी दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। दोनों आधार कार्ड फोटो तो आरोपियों की ही लगी थी, लेकिन नाम फर्जी अंकित थे। एक आधार कार्ड पर शीतल उपाध्याय और दूसरे पर हरदेव सिंह नाम दर्ज था।
    दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.