Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महोबा में टेस्टिंग के दूसरे दिन ही लीक हो गई पानी की टंकी
    देश

    महोबा में टेस्टिंग के दूसरे दिन ही लीक हो गई पानी की टंकी

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महोबा 16 फरवरी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे विकास कार्यों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विकासखण्ड जैतपुर के नगारा डांग गांव में नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही फट गई। टंकी के फटते ही घटिया निर्माण और संभावित भ्रष्टाचार की पोल खुलकर सामने आ गई।

    बताया जा रहा है कि हाल ही में इस टंकी की टेस्टिंग की गई थी, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब निकली कि पानी का दबाव तक नहीं झेल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई और भ्रष्टाचार के कारण घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ।

    दरअसल, ग्राम नगाराडांग में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025 में वाटर टैंक का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद 13 फरवरी को टेस्टिंग के लिए टंकी में पाइप लाइन से पानी भरा गया। लेकिन अगले ही दिन टंकी से पानी लीक होने लगा। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे।

    गौरतलब है कि पिछले महीने 30 जनवरी को जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ने जल शक्ति मंत्री का घेराव भी किया था। जल शक्ति मंत्री ने 30 दिन के अंदर नमामि गंगे योजना के तहत सभ गांवों में जल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार का बोझ पानी की टंकी तक नहीं उठा पाई। अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों की योजनाओं में आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या जांच होगी? और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? फिलहाल इस घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

    mahoba tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news water-tank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.